{"_id":"66164fc91530fdb10f025ac2","slug":"china-cave-village-miao-zhongdong-guizhou-where-people-living-inside-pataal-lok-bizarre-news-2024-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: धरती पर यहां मौजूद है पाताल लोक! जानिए इसकी रोचक कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: धरती पर यहां मौजूद है पाताल लोक! जानिए इसकी रोचक कहानी
Wed, 10 Apr 2024 02:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:07 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर इस गांव की कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस गांव के लोगों को 15 किलोमीटर पैदल चलकर बाजार जाना पड़ता है।
विज्ञापन
धरती पर यहां मौजूद है पाताल लोक!
- फोटो : Twitter/@LiveinGuizhou
विस्तार
अजब-गजब: क्या धरती पर कहीं पाताल लोक भी है? इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन लोगों के बीच धारणा है कि आसमान में स्वर्ग है, तो जमीन के नीचे पाताल लोक है। हालांकि, हम आपको एक ऐसे पाताल लोक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक पहाड़ी पर गुफा में बसा है। सबसे खास बात यह है कि इस गुफा में 100 से अधिक लोग रहते हैं। यहां पर रहने वाले लोगों को जीवन जीने के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इस गांव की कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस गांव के लोगों को 15 किलोमीटर पैदल चलकर बाजार जाना पड़ता है। हालांकि गांव में बच्चों को पढ़ने के लिए जगह और बास्केटबॉल का मैदान है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर यह गांव कहां पर स्थित है।
विज्ञापन
चीन के गुइझोउ (Guizhou) प्रांत में यह गांव स्थित है, जिसका नाम झोंगडोंग (zhongdong) है। यहां के लोग गुफा में सदियों से रहते आ रहे हैं। समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर यह गुफा स्थित है। लेकिन साल 2008 मे चीनी सरकार ने यहां मौजूद स्कूल को बंद करा दिया। सरकार का कहना है था कि गुफा में रहना चीन की सभ्यता का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
Solar Eclipse Space: अंतरिक्ष में कैसा दिखता है सूर्य ग्रहण? नासा ने शेयर किया अद्भुत वीडियो
अब बच्चे गांव से दूर एक दूसरे स्कूल में जाते हैं, जहां पर रोजाना सुबह शाम दो घंटे पढ़ाई करते हैं। शुरआत में इस गांव में न तो अच्छी सड़के थीं और न ही मनोरंजन का कोई संसाधन था। जब मीडिया में इस गांव की खबरें आई, तो सरकार ने यहां के विकास पर ध्यान दिया।
Zombie Drug: आखिर क्यों इस देश में क्रबों से हड्डियां चुरा रहे हैं लोग? राष्ट्रपति को लगाना पड़ा आपातकाल
जब पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगीं, तो बाहरी दुनिया से जोड़ने के लिए इस गांव में सड़क का निर्माण भी कराया गया। काफी लोग इस गांव को छोड़कर चले गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत लोग रहते हैं। उच्च शिक्षा के लिए यहां से बाहर गए बच्चे हर सप्ताह अपने गांव घूमने और परिजनों से मिलने आते हैं।