फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Zombie Drug: Sierra Leone Declares Emergency After Addicts Dig Up Graves To Get High On Drug Made From Human

Zombie Drug: आखिर क्यों इस देश में क्रबों से हड्डियां चुरा रहे हैं लोग? राष्ट्रपति को लगाना पड़ा आपातकाल

Tue, 09 Apr 2024 02:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 02:01 PM IST
सार

सिएरा लियोन में इंसान की हड्डियों से बनाई जाने वाली साइकोएक्टिव ड्रग की लत लग गई है, जिसकी वजह से लोग कब्रों को खोद रहे हैं। इस भयानक खतरे से निपटने के लिए सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Zombie Drug: Sierra Leone Declares Emergency After Addicts Dig Up Graves To Get High On Drug Made From Human
आखिर क्यों इस देश में क्रबों से हड्डियां चुरा रहे हैं लोग? - फोटो : pixabay

विस्तार

 

विज्ञापन

Zombie Drug: पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लियोन के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यहां पर लोगों को इंसान की हड्डियों से बनाई जाने वाली साइकोएक्टिव ड्रग की लत लग गई है, जिसकी वजह से लोग कब्रों को खोद रहे हैं। इस भयानक खतरे से निपटने के लिए सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। 

राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो को जॉम्बी ड्रग कुश के कारण देश में आपातकाल लगाना पड़ा है। लोग इस ड्रग को बनाने के लिए कब्रों को खोद रहे हैं। सिएरा लियोन में लोग इस जॉम्बी ड्रग के आदी हो चुके हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सिएरा लियोन के अस्पतालों में 63 प्रतिशत मरीज इसी ड्रग के एडिक्ट भर्ती हैं। फ्रीटाउन में पुलिस अधिकारी 'जोंबी' ड्रग को बनाने के लिए लोगों को कब्रों को खोदने से रोकने के लिए कब्रिस्तानों की सुरक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रग 'कुश' को अलग-अलग प्रकार के विषाक्त पदार्थों को मिलाकर बनाया जाता है, जिसमें एक प्रमुख हिस्सा मानव की हड्डियां भी हैं। इस ड्रग के आदी हो चुके लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ड्रग के सेवन से लोगों के शरीर में सूजन आ गई है। लोगों का कहना कि वह इस ड्रग की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल पहले आया था सामने 

पश्चिम अफ्रीकी देश में यह मादक पदार्थ पहली बार लगभग छह साल पहले सामने आया था। इसका सेवन करने वाला इंसान कई घंटों तक नशे में रहता है। यह ड्रग सिएरा लियोन में एक बेहद गंभीर समस्या बन गई है। इसके डीलर कथित तौर पर गंभीर लुटेरे बन चुके हैं, जो मांग पूरी करने के लिए हजारों कब्रों से कंकालों को चुरा रहे हैं। 

'देश के अस्तित्व पर खतरा'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने अपने बयान में कहा, "हमारा देश वर्तमान समय में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन, विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग कुश के प्रभाव की वजह से अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के इस्तेमाले करने वालों के मृत्यु दर में वृद्धि" हई है। उन्होंने बताया कि नशे को खत्म करने के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। हर जिले में नशे की लत से पीड़ित लोगों की देखभाल और सहायता करने के लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां प्रशिक्षित पेशेवरों का पर्याप्त स्टाफ होगा। 


तीन साल में 4000 फीसदी मरीज बढ़े

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिएरा लियोन साइकेट्रिक अस्पताल के हेड डॉक्टर अब्दुल जल्लोह ने कहा कि राष्ट्रपति की आपातकालीन घोषणा "सही कदम" है, जिससे नशीली दवाओं के इस्तेमाल से निपटने के लिए बेहद अहम है। कुश ड्रग के सेवन से अभी तक आधिकारिक तौर पर मौतों की जानकारी नहीं है, लेकिन फ्रीटाउन के एक डॉक्टर ने बताया बीते कुछ महीनों में ड्रग का सेवन करने से कई युवाओं की ऑर्गन फेलियर के कारण मौत हुई है। 2020 और 2023 के बीच कुश से जुड़ी बीमारियों के साथ सिएरा लियोन मनोरोग अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या 4000 फीसदी बढ़ी है।  





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed