फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Child gives performance on song sandese aate hain you will get goosebumps after watching the video

Trending: 'संदेशे आते हैं...' गाने पर बच्चे ने दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

Fri, 20 Dec 2024 05:46 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 20 Dec 2024 05:46 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सिंथेसाइजर बजाते हुए एक 5-6 वर्ष के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा देश भक्ति गाना 'संदेशे आते हैं...' का धुन बजा रहा है। बच्चे का परफॉर्मेंस इतना अच्छा है कि लोग इस वीडियो को की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Child gives performance on song sandese aate hain you will get goosebumps after watching the video
सिंथेसाइजर बजाता हुआ बच्चा - फोटो : Instagram/@dwitmusic1

विस्तार

Ajab Gajab: सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहां हर रोज नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हंसी-मजाक वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छू लेने वाले। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल छू लिया है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा सिंथेसाइजर पर 'बॉर्डर' फिल्म का मशहूर गाना 'संदेशे आते हैं' बजा रहा है। बच्चे की इस अद्भुत परफॉर्मेंस ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है और ध्यान देने वाली बात ये है कि इस वीडियो को लगभग 7 करोड़ बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dwit Music (@dwitmusic1)

विज्ञापन



भावुक कर देने वाला परफॉर्मेंस
वायरल वीडियो में एक पांच-छह साल का बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए सिंथेसाइजर के सामने खड़ा है। जैसे ही वह गाना शुरू करता है, आस-पास का माहौल शांत हो जाता है। सभी की नजरें उस बच्चे पर टिक जाती हैं और सब मंत्रमुग्ध होकर उसकी धुन सुनने लगते हैं। बच्चे के नन्हे हाथों की उंगलियां सिंथेसाइजर के कीबोर्ड पर तेजी से चलती हैं और 'संदेशे आते हैं' की भावुक धुन पूरे वातावरण में गूंज उठती है। 'संदेशे आते हैं' एक ऐसा गाना है जो आज भी लोगों को देशभक्ति और भावनाओं से भर देता है। यह गाना 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का है, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। गाने के बोल और संगीत इतना प्रभावशाली है कि आज भी इस गाना को सुनने के बाद आंखे नम हो जाती हैं। ऐसे में एक छोटे बच्चे द्वारा इस गाने को सिंथेसाइजर पर बजाना और भी खास बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Zara Hatke: 4 लाख की आबादी वाले इस देश में नहीं है एक भी मच्छर, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

यूजर्स की प्रतिक्रिया
सिंथेसाइजर बजा रहे इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि- 'यही बच्चे हमारा देश का भविष्य हैं'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि- 'इस छोटे से बच्चे ने दिल जीत लिया है'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dwitmusic1 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को  6 करोड़ 88 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 90 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed