{"_id":"5dc9750e8ebc3e5b516de8d4","slug":"cheetah-and-dog-friendship-story-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाई चीता और कुत्ते की दोस्ती की कहानी, वीडियो भी हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सोशल मीडिया पर छाई चीता और कुत्ते की दोस्ती की कहानी, वीडियो भी हुआ वायरल
Tue, 12 Nov 2019 09:56 AM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
चीता और कुत्ते की दोस्ती
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर चीता और कुत्ते की दोस्ती देखने को तो नहीं मिलती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को देखकर आपका ये भ्रम टूट जाएगा। जी हां, चीता और कुत्ते की दोस्ती का कहानी आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और साथ-साथ खेलते भी हैं।
विज्ञापन
दरअसल, दोनों की मुलाकात इसी साल सितंबर में हुई थी और उसके बाद दोनों पक्के दोस्त बन गए। अमेरिका के सिनसिनाटी जू का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह दोनों गार्डेन में खेलते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, चीते का बच्चा तीन महीने का है और उसका नाम क्रिस है, जबकि कुत्ते का नाम रेमस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग यह वीडियो देखकर हैरान हैं तो कुछ लोगों ने दोनों की दोस्ती पर खुशी जताई है। एक यूजर ने लिखा है कि 'चीता और कुत्ते की दोस्ती वाकई काबिलेतारीफ है। इनको किसी की नजर ना लगे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हर जानवर और इंसान को ऐसी दोस्ती मिले, जो एक दूसरे का साथ ना छोड़ें।