फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   chacha chachi dancing on terrace crowd of neighbours gathered to watch dance see viral video

Dance Video: छत पर चाचा-चाची ने जमकर लगाए ठुमके, देखने के लिए लग गई पड़ोसियों की भीड़

Fri, 27 Jan 2023 04:35 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 27 Jan 2023 04:35 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र के चाचा और चाची घर की छत पर 'अब है नींद किसे अब है चैन कहां' गाने पर कमाल का डांस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
chacha chachi dancing on terrace crowd of neighbours gathered to watch dance see viral video
छत पर चाचा-चाची ने किया जबरदस्त डांस - फोटो : instagram/ramprakash2572

विस्तार

Chacha Chachi Danced On The Terrace: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें लोग शेयर भी करते हैं। ऐसे में ये वीडियो वायरल होने लगते हैं। बहुत सारे लोग वायरल होने के लिए एक से बढ़कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। कुछ लोग इसमें असफल होते हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी वीडियोज से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। इसी कड़ी ने इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक चाचा और चाची को छत पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में दोनों कुमार शानू और अलका याग्निक के गाने 'अब है नींद किसे अब है चैन कहां' पर मजेदार डांस कर रहे हैं। ऐसे में आसपास की छत पर भी लोग इकट्ठा हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को एंटरटेन कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र के चाचा और चाची घर की छत पर 'अब है नीद किसे अब है चैन कहां' गाने पर कमाल का डांस कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो-
विज्ञापन


चाचा-चाची का वायरल वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Prakash (@ramprakash2572)



तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचा और चाची दोनों एक घर की छत पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कुमार सानू और अलका याग्निक का गाना ‘अब है नींद किसे…अब है चैन कहां' बज रहा है, जिस पर दोनों थिरक रहे हैं। वीडियो में चाचा जी के डांस करने का अंदाज और एक्सप्रेशन बड़े ही गजब के है जबकि चाची भी उनके साथ ताल से ताल मिलाती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे आसपास की छतों पर मौजूद लोग भी इनका का डांस एंजॉय कर रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ram4444mojistar और ramprakash2572 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। साथ ही लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed