Viral Video: हरियाणा के बच्चों की दादागिरी, SUV लेकर गली में घुसे फिर सारी बाइकों को कुचला, भागने लगे लोग
Viral Video: घटना सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट की है, जब एक लड़का अपने साथी के साथ एसयूवी लेकर एक गली में दाखिल हुआ। वहां घरों के बाहर कई बाइकें पार्क थीं और कुछ लोग भी आसपास नजर आ रहे थे। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में देखा जा सकता है।
विस्तार
गाड़ी चलाना सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि पूरी तरह से जिम्मेदारी का काम होता है। लेकिन जब यह जिम्मेदारी एक नाबालिग के हाथ में दे दी जाए तो खतरे की आशंका स्वाभाविक है। हरियाणा से सामने आए एक ताजा मामले में यही देखने को मिला, जहां एक कम उम्र का बच्चा एसयूवी कार लेकर निकल पड़ा और उसकी लापरवाह ड्राइविंग ने गली में खड़ी कई बाइकों को नुकसान पहुंचाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसने पेरेंटिंग को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट की है, जब एक लड़का अपने साथी के साथ एसयूवी लेकर एक गली में दाखिल हुआ। वहां घरों के बाहर कई बाइकें पार्क थीं और कुछ लोग भी आसपास नजर आ रहे थे। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में देखा जा सकता है कि कार चला रहा लड़का गाड़ी को नियंत्रण में नहीं रख पा रहा था और टेढ़े-मेढ़े ढंग से गाड़ी चला रहा था।
Parents' negligence in Haryana led to minors crashing a Hyundai Venue into parked bikes, caught on CCTV. Locals suspect the kids were stunting with their parents' car—a clear parenting failure. pic.twitter.com/OZXOByw9nJ
विज्ञापन विज्ञापन— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 19, 2025
बच्चों ने चलाई एसयूवी कार
जैसे ही कार ने गली में एंट्री की, लड़के की ड्राइविंग देखकर लोगों को खतरे का अहसास हुआ और वे तेजी से इधर-उधर हटने लगे। कार एक के बाद एक कई बाइकों को टक्कर मारती हुई आगे बढ़ती रही। लास्ट में दो बाइकों से जोरदार टक्कर लगने के बाद एसयूवी रुक जाती है। इसके बाद ड्राइविंग सीट से लड़का बाहर आता है और साथ बैठा उसका दोस्त भी कार से निकलता है। पूरा वीडियो करीब 47 सेकंड का है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सबसे पहले @thenewsbasket नामक X अकाउंट से पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा गया – “हरियाणा में बच्चों ने चलाई वेन्यू कार, तबाही मचा दी।” देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और कई और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसे शेयर करना शुरू कर दिया। लाखों की संख्या में लोगों ने वीडियो देखा और इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए माता-पिता की भूमिका पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “भारी ड्राइवर है ये, गनीमत है कोई जान नहीं गई।” दूसरे ने गुस्से में कहा, “किसी ने इनको सबक क्यों नहीं सिखाया?” एक और यूजर ने सुझाव दिया, “बच्चे के पिता पर केस दर्ज होना चाहिए और कम से कम एक महीने की जेल होनी चाहिए।” वहीं किसी ने लिखा, “गलती सिर्फ बच्चे की नहीं, उनके मां-बाप की भी है।”