फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   brother sister emotional video sister reveals her secret on video call

Brother Sister Video: बहन ने भाई को बताया इतना बड़ा राज, वीडियो कॉल पर फूट-फूटकर लगा रोने, आप भी देखें

Tue, 11 Oct 2022 06:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 06:12 PM IST
सार

एक शख्स अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी उसे सबसे खूबसूरत सरप्राइज मिला। जब बहन ने भाई को खुश करने वाली जानकारी दी, तो वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाया और रोने लगा।

विज्ञापन
brother sister emotional video sister reveals her secret on video call
बहन ने भाई को बताया इतना बड़ा राज - फोटो : instagram/goodnews movement

विस्तार

Brother Sister Emotional Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वायरल वीडियो में कई ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हंसी को रोक पाना बेहद मुश्किल होता है जबकि कुछ वीडियो देखने के बाद लोग इमोशनल हो जाते हैं। अब इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। 
विज्ञापन


दरअसल, एक शख्स अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी उसे सबसे खूबसूरत सरप्राइज मिला। जब बहन ने भाई को खुश करने वाली जानकारी दी, तो वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाया और रोने लगा। एक भाई के लिए बहन द्वारा दी गई यह खुशखबरी इतनी बड़ी थी कि उसके लिए आंसुओं को रोक पाना मुश्किल था। अब शख्स के फूट-फूटकर रोने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन


बहन ने भाई को दी अच्छी खबर

शख्स की बहने ने भाई को जो जानकारी दी है उसके लिए आपको वायरल हो रहे वीडियो को देखने की जरूरत पड़ेगी। बहन ने भाई से बताया कि वह मां बनने वाली है और वह जल्द ही मामा बनेगा। बहन की यह खुशखबरी सुनकर भाई इमोशनल हो गया और रोने लगा। भाई-बहन के बातचीत के वीडियो को रिकॉर्ड किया गया है और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। गुडन्यूज मूवमेंट ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Optical Illusion: इस तस्वीर से होगा आपका आईक्यू लेवल टेस्ट, 20 सेकेंड में बताएं तीन पैर वाले कितने घोड़े हैं?


वीडियो में भाई और बहन को वीडियो कॉल पर बात करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बहन अपने बड़े भाई को अपने जीवन की सबसे खुशखबरी देती है। शख्स मामा बनने की सूचना पाकर इतना खुश हुआ कि वह रोने लगा। बहन ने अपने भाई को यह खबर देकर दिन बना दिया और बताया कि वह मामा बनने जा रहा है। 

Aliens News: वैज्ञानिकों की चेतावनी, ऐसे एलियन भी दुनिया के लिए हो सकते हैं खतरनाक

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जब शख्स को पता चला कि वह मामा बनने जा रहा है, तो वह खुशी से रोने लगा। एक यूजर ने कहना है कि शख्स की खुशी को मैंने भी महसूस किया है। इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Good News Movement (@goodnews_movement)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed