कोरोना के संकट से उबरने के लिए दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं या कई लोग ऐसे भी हैं, जो दूसरी जगहों पर जाकर फंसे हुए हैं, लेकिन लंदन के रहने वाले एक परिवार की कहानी ही कुछ अलग है। इस परिवार ने सुकून और चैन पाने के लिए खुद को इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप बाली में आईसोलेट कर लिया है। इस परिवार में कुल चार लोग हैं, जिसमें 49 वर्षीय डेव, 39 वर्षीय उनकी पत्नी कोरिन प्रुडेन और उनके जुड़वां बच्चे हैं।
2 of 5
डेव और उनका परिवार
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
परिवार ने इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी बयां करते हुए बताया कि 16 मार्च को वो लंदन से बाली गए थे। वो पिछले पांच साल से हंगरी के बुडापेस्ट में रह रहे हैं और वहीं पर उनका एक कैफे है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद हो गया और वो लौट नहीं पाए। चूंकि उन्होंने पहले ही प्लान बनाया था कि वो कम से कम छह महीने के लिए घूमने और रहने दक्षिणी अमेरिका जाएंगे, लेकिन कोरोना की वजह से अमेरिका के हालात काफी खराब हो गए, इसलिए उन्होंने बाली जाने का प्लान बनाया और फटाफट फ्लाइट की टिकट लेकर वो वहां पहुंच गए।
3 of 5
बांस के घर में रहता है डेव और उनका परिवार
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
अब डेव अपने परिवार के साथ बाली के एक ग्रामीण इलाके में चावल के खेतों के पास बांस की झोपड़ी में रह रहे हैं। उन्होंने ये जगह किराये पर ली है। उनका कहना है कि उन्हें यहां स्वर्ग जैसा अनुभव हो रहा है और अपने परिवार के साथ शांति और सुकून महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, खेतों के बीच में एक स्विमिंग पूल भी है, जहां डेव अपने परिवार के साथ नहाने का आनंद लेते हैं। वो कहते हैं कि उनके बच्चों को भी यहां काफी अच्छा लग रहा है।
4 of 5
डेव और उनके बच्चे
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
परिवार का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनका कैफे बंद हो गया। ऐसे में लंदन या फिर बुडापेस्ट में रहना और खाना उनके लिए काफी महंगा पड़ता। साथ ही वो दिन-रात कोरोना की खबरें सुन-सुनकर तंग आ गए थे, इसलिए वो सबकुछ छोड़कर कुदरत के बीच पहुंच गए। अब उन्हें यहां पर किसी भी चीज की चिंता नहीं सताती है।
5 of 5
डेव की पत्नी और उनके बच्चे
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
हालांकि इंडोनेशिया में भी कोरोना की वजह से लगभग सारी दुकानें और मॉल बंद हैं, लेकिन छोटी-मोटी दुकानें खुली हुई हैं, जहां वो कोई भी सामान खरीदने के लिए चले जाते हैं और आसपास का इलाका घूम भी लेते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि वाकई वो यहां शांति भरे माहौल में हैं।