Viral Video: पैकेट खोला, जर्दा मिलाया और खा लिया, अपनी ही शादी के दिन गुटखा खाती दिखी दुल्हन, वीडियो वायरल
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान एक पुड़िया निकालती है। वह उसे आराम से फाड़ती है, उसमें जर्दा मिलाती है और फिर उसे अपने मुंह में डालकर गुटखा चबाने लगती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचते हैं। कभी इनमें भावनाओं की झलक दिखाई देती है तो कभी हंसी-ठिठोली से भरे सीन वायरल हो जाते हैं। हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी के दिन भी गुटखा खाने से खुद को नहीं रोक पाई। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने गुटखे की पुड़िया निकाली, उसमें जर्दा मिलाया और बड़े आराम से चबाना शुरू कर दिया। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब लाखों लोग इसे देख चुके हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान एक पुड़िया निकालती है। वह उसे आराम से फाड़ती है, उसमें जर्दा मिलाती है और फिर उसे अपने मुंह में डालकर गुटखा चबाने लगती है। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखती है। मानो ये उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं हो। इस बेधड़क अंदाज में गुटखा चबाती दुल्हन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए। जहां कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं। वहीं कई लोगों ने इसे बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है।
View this post on Instagram
वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक एक अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर ढेर सारे मजेदार और चुटीले कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने अपने दोस्त को टैग करते हुए लिखा, “हे भगवान, मेरे भाई को भी ऐसी बीवी देना।” वहीं एक और यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “शादी-वादी बाद में, पहले गुटखा जरूरी है।” किसी ने व्यंग्य में यह भी कह डाला, “कम से कम शादी वाले दिन तो छोड़ देतीं दीदी।”
लोगों ने कही यह बात
यह वीडियो जहां एक ओर लोगों को हंसी का मौका दे रहा है, वहीं दूसरी ओर यह गुटखा और तंबाकू की लत की गंभीरता को भी उजागर कर रहा है। भारत में गुटखा सेवन करने वालों की संख्या लाखों में है और यह एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, गुटखा का नियमित सेवन मुंह का कैंसर, दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियां और बाकी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। दुल्हन की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम नशे की आदतों को नॉर्मल मानने लगे हैं? क्या ऐसे व्यवहार को पब्लिकली मजाक में उड़ाना सही है?