फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride's bullying during garland exchange when the groom extended his hand the girl spit on him Video Viral

Viral Video: जयमाला पर दुल्हन की दादागिरी, दूल्हे ने बढ़ाया हाथ तो लड़की ने थूक दिया, वीडियो देख भड़के लोग

Fri, 16 May 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 May 2025 12:41 PM IST
सार

Bride Video Viral: इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वरमाला के समय दूल्हा जब खुशी-खुशी दुल्हन की ओर हाथ बढ़ाता है तो दुल्हन उसका हाथ पकड़ने से साफ मना कर देती है। इतना ही नहीं वह दूल्हे के हाथ पर थूक देती है। इस अजीब घटना से दूल्हा हैरान रह जाता है और हक्का-बक्का होकर वहीं खड़ा रह जाता है।

विज्ञापन
Bride's bullying during garland exchange when the groom extended his hand the girl spit on him Video Viral
जयमाला पर दूल्हन की दादागिरी - फोटो : एक्स@ShivamYadavjii

विस्तार

शादी का समय हर जोड़े के जीवन में बेहद खास होता है। यह एक ऐसा पल होता है जिसे हर दूल्हा-दुल्हन ताउम्र संजोकर रखना चाहता है। यही वजह है कि वे हर कदम सोच-समझकर रखते हैं। चारों ओर कैमरे, रिश्तेदारों की नजरें और वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच यह लम्हा सिर्फ उनका नहीं पूरे परिवार का यादगार पल बन जाता है। लेकिन एक वायरल वीडियो में ऐसा कुछ देखने को मिला जिसने इस खूबसूरत मौके को शर्मिंदगी में बदल दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वरमाला के समय दूल्हा जब खुशी-खुशी दुल्हन की ओर हाथ बढ़ाता है तो दुल्हन उसका हाथ पकड़ने से साफ मना कर देती है। इतना ही नहीं वह दूल्हे के हाथ पर थूक देती है। इस अजीब घटना से दूल्हा हैरान रह जाता है और हक्का-बक्का होकर वहीं खड़ा रह जाता है। 10 सेकंड की इस छोटी सी क्लिप का अंत इसी सीन पर होता है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। अधिकतर यूजर्स दुल्हन की इस हरकत से नाखुश हैं और दूल्हे के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं। सब यही जानना चाहते हैं कि इस घटना के बाद आखिर हुआ क्या।
विज्ञापन




लड़की ने की दूल्हे की बेइज्जती
बताया जा रहा है कि यह मामला 12 मई 2025 का है। वीडियो को X पर @ShivamYadavjii नामक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "वरमाला के वक्त लड़के ने जैसे ही लड़की की तरफ हाथ बढ़ाया, लड़की ने उसके हाथ पर थूक दिया। अगर वह शादी नहीं चाहती थी तो साफ इनकार कर सकती थी, लेकिन इस तरह सार्वजनिक रूप से लड़के की बेइज्जती करने की क्या जरूरत थी? सोचिए उस लड़के पर क्या गुजरी होगी। क्या इसके बाद शादी हुई होगी?"

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट्स में कुछ यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया है कि हो सकता है शादी लड़की की मर्जी के खिलाफ हो रही हो। किसी ने कहा कि शायद लड़के की आर्थिक स्थिति या सरकारी नौकरी न होने के कारण लड़की ने ऐसा किया हो। एक यूजर ने लिखा, "अगर लड़की को शादी नहीं करनी थी तो सीधा मना कर देती, दूल्हे की बेइज्जती करने की कोई जरूरत नहीं थी।" एक दूसरे यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, "दुनिया का सबसे अच्छा पति नहीं चाहिए था तो बता देती, इस तरह का बर्ताव क्यों?" वहीं किसी ने सवाल उठाया, "इस घटना के बाद क्या हुआ, क्या शादी टूटी या फिर आगे बढ़ी?" हालांकि, इसका जवाब अभी किसी को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed