फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bride and groom have signed contract at the wedding get every month free pizza

Ajab-Gajab: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने किए ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर साइन, हर महीने खाने को मिलेगा फ्री पिज्जा

Mon, 17 Oct 2022 04:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 04:01 PM IST
सार

पिज्जा हट इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि पत्नी को अपने पति के साथ लंबे और सुखी जीवन के लिए हर महीने फ्री पिज्जा!

विज्ञापन
bride and groom have signed contract at the wedding get every month free pizza
शादी में दूल्हा-दुल्हन ने किया ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पर साइन - फोटो : instagram/pizzahut_india

विस्तार

Ajab-Gajab: समय के साथ हर चीज में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब शादी विवाह में भी पहले के मुकाबले काफी परिवर्तन हो चुका है। पहले शादी में दूल्हा और दुल्हन शर्माते थे, लेकिन अब स्टेज पर ही उनको बात करते देखा जा सकता था। कुछ महीने पहले शादी में एक दूल्हा और दुल्हन ने एक अजीबोगरीब कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


शादी में कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने वाले दूल्हा का नाम मिंटू राय है और दुल्हन का नाम शांति प्रसाद है। इन दोनों ने इसी साल 21 जून को असम में शादी की थी। शादी के सात फेरे लेने के बाद इस जोड़े ने एक पेपर पर हस्ताक्षर किए थे। इस पेपर में कि क्या करें और क्या न करें की लिस्ट शामिल थी। दूल्हन की शर्त थी कि हर दिन जिम जाना, हर 15 दिन बाद शॉपिंग करना और हर महीने पिज्जा खिलाना है। 
विज्ञापन


मिंटू राय और शांति प्रसाद की शादी के कई महीने बीते चुके हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि दोनों दूसरी शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं। हालांकि पिज्जा हट (Pizza Hut) ने इस जोड़े को उनकी पिज्जा खाने की इच्छा को पूरा करने के लिए स्पॉन्सर्ड किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा हट इंडिया (Pizza Hut India) ने करवाचौथ के दिन घोषणा की है कि वह इस जोड़े को एक साल तक हर महीने में एक बार फ्री पिज्जा खाने के लिए दिया जाएगा। एक साल के लिए यह कपल ब्रांड एंबेसडर की तरह हो गया है और पिज्जा हट में जाकर पिज्जा खा सकता है। 

Ajab-Gajab: कीड़े के अंडे को देवताओं का भोजन मानते हैं लोग, खाने में करते हैं इस्तेमाल, जानिए क्या है मान्यता


एक साल तक हर महीने फ्री मिलेगा पिज्जा

पिज्जा हट इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि पत्नी को अपने पति के साथ लंबे और सुखी जीवन के लिए हर महीने फ्री पिज्जा! सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कपल को पिज्जा हट आउटलेट में जाते हुए दिखाया गया है। 

पिज्जा हट आउटलेट में कपल ने कई तरह के स्वादिष्ट पिज्जा का स्वाद लिया है। इसके बाद दोनों को सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक 30,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 1400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pizza Hut India (@pizzahut_india)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed