फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy washes large python as if it were a cloth people stunned as he rubs it with detergent video goes viral

Viral Video: लड़के ने बड़े अजगर को ऐसे धोया जैसे कपड़ा, सर्फ लगाकर रगड़ते देख दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल

Mon, 17 Nov 2025 04:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Nov 2025 04:27 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत ही चौंकाने वाली है। एक लड़का हाथ में पानी और सर्फ लिए अजगर की मोटी-मोटी चमड़ी पर झाग बना रहा है। इतने बड़े सांप को लोग दूर से देखकर भी रास्ता बदल लेते हैं।

विज्ञापन
Boy washes large python as if it were a cloth people stunned as he rubs it with detergent video goes viral
अजगर को कपड़े की तरह धो दिया - फोटो : एक्स@jasimpathan05

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। आमतौर पर लोग सांप तो दूर, उसके नाम से ही घबरा जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है, वह बिल्कुल उल्टा है। इसमें एक लड़का एक बड़े अजगर को ऐसे साफ कर रहा है जैसे वह कोई पालतू कुत्ता–बिल्ली हो। वह न अजगर से डर रहा है, न ही उसके आकार से घबरा रहा है। बल्कि बड़े आराम से उसे नहला रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत ही चौंकाने वाली है। एक लड़का हाथ में पानी और सर्फ लिए अजगर की मोटी-मोटी चमड़ी पर झाग बना रहा है। इतने बड़े सांप को लोग दूर से देखकर भी रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन यह साहब तो पूरी फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ उसे रगड़-रगड़कर धो रहे हैं। अजगर भी अजीब तरह से शांत दिखाई देता है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह इस ट्रीटमेंट का आदी हो। या फिर उसे भी मजा आ रहा हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अजगर को कपड़े की तरह धो दिया
अजगर का आकार देखकर कोई भी डर जाए। उसका शरीर इतना बड़ा है कि दो लोग मिलकर भी उसे पकड़ना चाहें तो मुश्किल हो जाए। लेकिन लड़के के चेहरे पर जरा भी घबराहट नहीं। वह बेहद कैज़ुअल अंदाज में उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को साफ करता जाता है। वह ऐसे पेश आ रहा है जैसे यह रोज का काम हो। और अजगर उसका पुराना दोस्त।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई, कमेंट सेक्शन पागल हो गया। लोगों को समझ ही नहीं आया कि इस स्थिति में ज्यादा खतरनाक कौन है। अजगर, या वह लड़का जो इतने बड़े सांप के साथ इतनी बेफिक्री से खड़ा है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई साहब तो अजगर को वॉशिंग मशीन का पावर वॉश दे रहे हैं।” दूसरे ने कहा, “इतना बड़ा सांप हम सपने में भी देख लें तो नींद उड़ जाए। और ये जनाब इसे नहला रहे हैं।” कुछ ने तो मजाक-मजाक में यह भी कह दिया कि अजगर नहीं, दूल्हा शादी से पहले स्पा ट्रीटमेंट ले रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह लड़का बहादुर नहीं, खतरों का बाप है।” कई लोगों ने यह भी कहा कि अजगर की शांत प्रतिक्रिया देखकर लगता है कि लड़का उसे अच्छे से संभालना जानता है। और शायद यह उसका पालतू हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed