फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy was showing heroism with a snake poisonous cobra also bit his feet all his courage was lost Video Viral

Viral Video: सांप के साथ हीरोपंती दिखा रहा था लड़का, जहरीले कोबरा ने भी पैरों पर डसा, धरी रह गई सारी हिम्मत

Wed, 15 Oct 2025 12:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 15 Oct 2025 12:24 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक व्यक्ति सड़क पर पड़े सांप को हटाने की कोशिश कर रहा है। वह हाथ में एक लंबा डंडा लिए हुए है और उससे सांप को भगाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कोबरा भी शांत बैठने वाला नहीं था।

विज्ञापन
Boy was showing heroism with a snake poisonous cobra also bit his feet all his courage was lost Video Viral
बीच सड़क कोबरा से लड़ने लगा शख्स - फोटो : एक्स@poojaofficial5

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम सी गईं। इस वीडियो में एक शख्स एक बेहद खतरनाक और जहरीले कोबरा सांप से भिड़ता हुआ नजर आ रहा है। जगह एक पहाड़ी रास्ते की लग रही है, जहां पर काफी लोग खड़े होकर यह पूरा नजारा देख रहे थे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक व्यक्ति सड़क पर पड़े सांप को हटाने की कोशिश कर रहा है। वह हाथ में एक लंबा डंडा लिए हुए है और उससे सांप को भगाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कोबरा भी शांत बैठने वाला नहीं था। जैसे ही आदमी उसे छेड़ता है, वैसे ही सांप पलटकर उस पर हमला करने की कोशिश करता है। यहां तक कि वह बार-बार फन उठाकर सीधे शख्स की ओर झपटता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप के साथ मजाक करना शख्स को पड़ा भारी
इसी दौरान अचानक वह शख्स हिम्मत करके सांप को पीछे से पकड़ लेता है। लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हो जाती है। क्योंकि जैसे ही उसने सांप को हाथ में पकड़ा, वैसे ही कोबरा और ज्यादा गुस्से में आ गया और तेजी से आदमी के ऊपर हमला कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सांप बार-बार उस व्यक्ति के पैर पर काटने की कोशिश करता है। कुछ ही पलों बाद यह डरावना नजारा और भी खतरनाक हो जाता है, जब सांप सच में उस आदमी के पैर में काट लेता है।


शख्स के पैरों पर सांप ने काटा
इसके बाद व्यक्ति खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता है। वह इधर-उधर पैर हिलाता है, लेकिन सांप काफी फुर्तीला है और बिना रुके हमला करता जाता है। यह पूरा सीन देखने वालों की रूह कांप जाती है। वहीं आसपास खड़े लोग केवल तमाशा देख रहे थे। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन निकालकर इस घटना को रिकॉर्ड करने लगते हैं तो कुछ सिर्फ खड़े होकर देख रहे हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग इसे देखकर दंग रह गए। ज्यादातर लोगों ने उस आदमी को काफी लापरवाह बताया। कई यूजर्स ने लिखा कि बिना किसी तैयारी या सुरक्षा के सांप को पकड़ना बिल्कुल बेवकूफी है। एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि यह कदम पागलपन से कम नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उस इंसान ने अपनी जान खतरे में डाल दी, सिर्फ एक सांप को हटाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed