फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy returns home after court marriage father beats him up while chasing him Video goes Viral

Viral Video: कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा लड़का, पापा ने दौड़ाते हुए खूब मारा, दुल्हन के सामने हुआ छिछालेदर

Mon, 04 Aug 2025 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Aug 2025 11:32 AM IST
सार

Viral Video: जैसे ही पिता की नजर अपने नवविवाहित बेटे पर पड़ती है, सारे सपने चकनाचूर हो जाते हैं। पिता बिना कोई सवाल किए सीधे गुस्से में आकर बेटे की धुनाई शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
Boy returns home after court marriage father beats him up while chasing him Video goes Viral
कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा बेटा - फोटो : एक्स@MrTiwaria

विस्तार

कोर्ट मैरिज का ख्याल जहां रोमांस से भरा लगता है, वहीं असलियत में ये फैसला कई बार गुस्से, आंसू और डंडे में बदल सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला एक वायरल वीडियो में, जो इस समय सोशल मीडिया पर जोर-शोर से छाया हुआ है। इस वीडियो में एक युवक अपनी प्रेमिका से चुपचाप कोर्ट मैरिज कर लेता है। उसे लगता है कि कानूनी शादी की मुहर और साथ लाया गया वकील उसके पिता को समझा लेंगे। कॉन्फिडेंस से भरकर वह नई दुल्हन और वकील के साथ घर लौटता है, उम्मीदों के साथ कि पिता थोड़े बहुत नाराज होंगे, लेकिन आखिरकार उसे गले जरूर लगाएंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही पिता की नजर अपने नवविवाहित बेटे पर पड़ती है, सारे सपने चकनाचूर हो जाते हैं। पिता बिना कोई सवाल किए सीधे गुस्से में आकर बेटे की धुनाई शुरू कर देते हैं। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि थप्पड़ों और घूंसे की बौछार हो रही है और बेटा पापा के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ा रहा है, “पापा, माफ कर दो, अपना लो।” लेकिन पिता का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं लेता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पापा ने कर दी बेटे की धुनाई
साथ आया वकील भी हालात संभालने की कोशिश करता है। उसे लगता था कि कोर्ट मैरिज के कागजात देखकर पिता शांत हो जाएंगे, लेकिन हुआ उल्टा। पिता ने सारे दस्तावेजों को फाड़कर हवा में उड़ा दिया और फिर से बेटे पर डंडा चला दिया। बेचारा बेटा खुद को बचाता रहा और दुल्हन यह सब देखकर कोने में सिमटी खड़ी रही, जैसे सोच रही हो कि ये शादी की शुरुआत है या कोई सजा।

लोगों को पसंद आया ये फैमिली ड्रामा
यह वीडियो @MrTiwaria नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बेटे को अपनी पसंद से शादी करने का हक है और यह पेरेंट्स की सोच बदलने का समय है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि घरवालों की बिना रजामंदी शादी करना रिश्तों में आग लगाने जैसा है। कुछ यूजर्स ने तो इस वीडियो को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि यह सब एक स्क्रिप्टेड ड्रामा है जिसे सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए प्लान किया गया है।


यूजर्स की हंसी नहीं हुई कंट्रोल
हालांकि यह वीडियो असली है या नकली, इसका सच तो वही परिवार जानता है। लेकिन फिलहाल तो यह इंटरनेट पर खूब मजे ले-लेकर देखा जा रहा है। बेटे ने जोश-जोश में कोर्ट मैरिज तो कर ली, लेकिन अब शायद कोर्ट केस की तैयारी कर रहा है और दुल्हन? वह अब भी शायद सोच रही होगी कि ये शादी का स्वागत था या ‘स्वागत में पिटाई’। यह वीडियो हंसी भी दिलाता है और यह भी दिखाता है कि प्यार की राह में फूलों के साथ-साथ कांटे और डंडे भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed