फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy Ran In Front Of The Speedometer On The Road To Check His Speed Video Goes Viral

Viral Video: लड़के ने हाईवे पर लगाई तेज दौड़, स्पीडोमीटर पर रफ्तार देख लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 09 Dec 2025 12:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Dec 2025 12:43 PM IST
सार

Viral Video: हाईवे पर दौड़कर अपनी रफ्तार की जांच कर रहे एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि लड़का अपना पूरा जोर लगाकर भागता हुआ दिख रहा है और उसकी स्पीड काफी तेज है। लोग स्पीडोमीटर के इस्तेमाल को देखकर हैरान है। 

विज्ञापन
Boy Ran In Front Of The Speedometer On The Road To Check His Speed Video Goes Viral
लड़के ने हाईवे पर लगाई तेज दौड़, स्पीडोमीटर पर रफ्तार देख लोग हुए हैरान - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral Video: यात्रा के दौरान आपने हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर स्पीडोमीटर लगा हुआ देखा होगा। यह गाड़ियों की रफ्तार नापने के लिए लगाया जाता है। भारत में सरकार ने इसे गाड़ियों की गति सीम तय करने के लिए लगाया है, जिससे कम से कम हादसे हों और लोगों की यात्रा सुरक्षित रहे। तय सीमा से ज्यादा रफ्तार में स्पीडोमीटर के नीचे से गाड़ी निकलने पर चालान भी कटता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के को हाईवे पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


सबसे हैरानी की बात यह है कि लड़के को किसी वाहन की नहीं बल्कि खुद की स्पीड चेक करनी होती है। जब वह स्पीडोमीटर के नीचे से गुजरता है, तो मीटर में उसकी स्पीड कैद हो जाती है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब लड़का स्पीडोमीटर के नीचे से दौड़ते हुए निकलता है, तो उसकी रफ्तार लगातार 22-23 बनी होती है। वह दौड़ते हुए स्पीडोमीटर को पार कर जाता है और इस दौरान किसी शख्स ने वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि सड़क पर इस तरह का स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। जब लड़का अपनी रफ्तार की जांच कर रहा होता है, उसी दौरान हाईवे से एक ऑटो गुजरा रहा होता है। ऐसे इस तरह का स्टंट करना खतरनाक साबित हो सकता है। सरकार ने हाईवे और एक्सप्रेस-वे गाड़ी चलाने के लिए कुछ नियम बनाए हैं, जिनका गाड़ी चलाते समय पालन करना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TheBerozgar Banda (@theberozgarbanda)




Viral: 7 फेरे पूरे होते ही दूल्हे ने रख दी एक अनोखी शर्त, ‘8वां वचन’ मांगते ही पंडित चौंके, फिर दुल्हन ने... 

Viral: मौत बनी तेज रफ्तार! पलों में आया तूफान, हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने युवक को यूं उछाला कि रूह कांप उठे

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @theberozgarbanda नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस पर लिखा है ‘स्पीड टेस्ट डन, भारत सच में बिगनर्स के लिए नहीं’ लिखा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस तरह का स्टंट किसी भी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए, क्योंकि चालू सड़क  इस प्रकार की रेसिंग भी जानलेवा साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed