फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   After completing 7 Vachans the groom placed a unique condition the priest was shocked he asked for the 8th vow

Viral: 7 फेरे पूरे होते ही दूल्हे ने रख दी एक अनोखी शर्त, ‘8वां वचन’ मांगते ही पंडित चौंके, फिर दुल्हन ने...

Tue, 09 Dec 2025 12:07 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Dec 2025 12:07 PM IST
सार

Viral Video: पूरा किस्सा कुछ ऐसा है कि शादी का माहौल बिल्कुल शानदार चल रहा था। मंडप सज चुका था, मेहमान हंस-मुस्कुरा रहे थे और दूल्हा-दुल्हन भी खुश नजर आ रहे थे। तभी अचानक दूल्हे ने माइक उठाया और हंसी-मजाक में एक अलग ही शर्त रख दी।

विज्ञापन
After completing 7 Vachans the groom placed a unique condition the priest was shocked he asked for the 8th vow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चंडीगढ़ वैसे तो अपनी मॉडर्न लाइफस्टाइल, साफ-सुथरी सड़कों, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और खाने-पीने की बढ़िया जगहों के लिए मशहूर है। लेकिन इस समय इंटरनेट पर चंडीगढ़ किसी नई फूड स्पॉट या सुंदर लोकेशन की वजह से नहीं, बल्कि एक शादी में लिए गए ‘आठवें वचन’ की वजह से चर्चा में है। शादी में दूल्हे ने सात फेरे पूरे होने के बाद एक एडिशनल वचन रखा और वो भी ऐसा कि सुनकर सोशल मीडिया वाले हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पूरा किस्सा कुछ यूं है। शादी का माहौल बेहद खूबसूरत था। मंडप सजा हुआ, मेहमानों की भीड़, दूल्हा-दुल्हन आम दूल्हा-दुल्हन की तरह मुस्कुरा रहे थे। सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, तभी दूल्हे ने माइक्रोफोन पकड़ा और मजाक-मजाक में एक नई शर्त रख दी। उसने कहा कि आज वह दुल्हन से आठवां वचन लेना चाहता है। पहले तो सब लोगों को लगा कि शायद दूल्हा कोई इमोशनल या रोमांटिक बात करेगा, लेकिन जैसे ही उसने वचन की वजह बताई, पूरा मंडप ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shaadi Reelz | Wedding Content Creator (@shaadireelz)

विज्ञापन
विज्ञापन



दूल्हे ने मांगा आठवां वचन
दूल्हा बोला, “इनसे स्वीकार है बुलवा देना। आज से AC का टेम्परेचर मैं सेट करूंगा।” इतना बोलते ही दूल्हा दुल्हन की तरफ देखता है और उनसे ‘स्वीकार है’ कहलवाने की कोशिश करता है। दुल्हन मुस्कुराती है, परिवार हंसने लगता है और मेहमान इस मजाकिया वचन पर ताली बजा देते हैं। पूरा माहौल हल्का-फुल्का, मस्ती भरा और बेहद प्यारा हो जाता है। असल में घरों में अक्सर पति-पत्नी के बीच AC की टेम्परेचर सेटिंग को लेकर मजेदार बहस चलती रहती है। कोई 18 पर सेट करता है तो कोई 26 पर; कोई ठंड से कांप रहा होता है और कोई गर्मी से परेशान। इसी आम घरेलू तकरार को मजेदार अंदाज में शादी के वचनों में शामिल कर दूल्हे ने सबका दिल जीत लिया।

पंडित जी भी लगते हैं मुस्कुराने
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंडप की रोशनी के बीच दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं, लेकिन जैसे ही दूल्हा अपनी बात कहता है, पंडित जी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते। दुल्हन के चेहरे पर शरमाती हुई हल्की मुस्कान है और परिवार के लोग हंसते-हंसते दोहरे हो रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया। यूजर्स इस अनोखे वचन को लेकर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “यार, ये तो बहुत भारी वचन है। सोच-समझकर लेना चाहिए था” दूसरे ने मजाक में कहा, “AC कितने डिग्री पर सेट होगा। इसका फैसला तो आखिरकार पत्नी ही करेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed