फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy gets 15 crore cash 210 bigha land and petrol pump in dowry Video goes Viral on Internet

Viral Video: लड़के को दहेज में मिले नकद 15 करोड़ 210 बीघा जमीन और पेट्रोल पंप, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने

Sat, 23 Aug 2025 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 23 Aug 2025 10:16 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दूल्हे को इतना ज्यादा दहेज दिया गया कि कोई भी सुनकर हैरान रह जाए। इसमें दिए गए सामान और पैसों की लिस्ट इतनी बड़ी है कि देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं।

विज्ञापन
Boy gets 15 crore cash 210 bigha land and petrol pump in dowry Video goes Viral on Internet
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हमारे समाज में शादी-ब्याह के मौके पर दहेज देने और लेने की परंपरा काफी पुरानी है। लोग भले ही इसे गलत बताते हों और कानून भी इसके खिलाफ हो, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी यह कुप्रथा बड़े पैमाने पर देखने को मिलती है। हर कोई जानता है कि दहेज दुल्हन के पिता और उसके परिवार के लिए एक भारी बोझ बन जाता है। इसके बावजूद लोग इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस वीडियो में दिखाए गए दहेज को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दूल्हे को इतना ज्यादा दहेज दिया गया कि कोई भी सुनकर हैरान रह जाए। इसमें दिए गए सामान और पैसों की लिस्ट इतनी बड़ी है कि देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। कई लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि इस दहेज के बाद दूल्हे को जिंदगीभर काम करने की कोई जरूरत ही नहीं है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतना बड़ा दहेज कौन लेता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज का दाम सुन लोगों की फटी रह गई आंखें
दरअसल, वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स माइक लेकर दूल्हे को मिले दहेज की जानकारी सबके सामने सुना रहा है। उसके मुताबिक दूल्हे को शादी में 210 बीघा जमीन दी गई है। इसके साथ ही एक पेट्रोल पंप, 15 करोड़ 65 लाख रुपये नकद और 3 किलो चांदी भी दहेज में शामिल है। जब नकद राशि की घोषणा की गई तो वहां मौजूद लोग ही नहीं बल्कि बाद में वीडियो देखने वाले यूजर्स भी दंग रह गए। इतना सब सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को एक्स पर @Shizukahuji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके थे और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, “क्या इनके अंदर आत्मसम्मान और संस्कार नाम की कोई चीज बची ही नहीं है, जो इतना भारी-भरकम दहेज ले रहे हैं?” वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, “इतना सब देने से पहले लड़की वालों को यह भी सोचना चाहिए कि वे आखिर अपनी बेटी की शादी कहां कर रहे हैं।” इसी तरह एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “अगर इतना बड़ा दहेज चाहिए तो फिर गरीब परिवार में शादी क्यों कर रहे हो?” यह वीडियो न केवल लोगों को चौंका रहा है, बल्कि समाज में दहेज प्रथा पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जब लोग खुलेआम इस तरह के भारी-भरकम दहेज का दिखावा करेंगे तो समाज में गलत संदेश जाएगा और दहेज प्रथा को खत्म करने की बजाय यह और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed