Viral Video: रील बनाने के लिए एक-दूसरे को गले लगाए नहर में कूदे लड़का और लड़की, देखने वालों की अटकी सांसें
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि कपल नहर के किनारे खड़ा है। उनके आस-पास कई लोग मौजूद हैं, जो शायद उन्हें देख रहे हैं। पास ही खड़ा एक व्यक्ति उनके इस करतब को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है।
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग किसी भी हद तक जाने लगे हैं। न उन्हें अपनी जान का डर है, न ही किसी हादसे की चिंता। बस एक ही मकसद है, रील बनाना और मशहूर होना। पहले लोग सोचते थे कि खतरा उठाना जरूरी नहीं है, लेकिन अब लगता है जैसे लोग खुद खतरा ढूंढकर उस पर वीडियो बना रहे हैं। हर दिन इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आते हैं। कई लोग इस जुनून में अपनी जान तक गंवा चुके हैं, लेकिन फिर भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में एक कपल रील बनाने के लिए सीधे नहर में छलांग लगाता हुआ नजर आता है। यह नजारा इतना खतरनाक है कि देखने वाले की सांसे थम जाएं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि कपल नहर के किनारे खड़ा है। उनके आस-पास कई लोग मौजूद हैं, जो शायद उन्हें देख रहे हैं। पास ही खड़ा एक व्यक्ति उनके इस करतब को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है। कपल पहले एक-दूसरे को गले लगाता है, जैसे फिल्मों में रोमांटिक सीन होता है और फिर बिना कुछ सोचे-समझे पानी की तेज धार में कूद जाता है। वहां खड़े लोग बस हैरान होकर देखते रह जाते हैं। पानी में कूदने का उनका अंदाज बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है। जैसे ही दोनों पानी में गिरते हैं, वीडियो खत्म हो जाता है।
ना लाईफ की फिकर
— Natasha Yadav (@imnatasha09) August 8, 2025
ना पानी का डर..
बस Reels बननी चाहिए सर! 😒 pic.twitter.com/fsbkGXO29X
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @imnatasha09 नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "ना लाइफ की फिक्र, पानी का डर, बस रील बननी चाहिए सर।" यह कैप्शन खुद ही बताता है कि कपल को अपनी सुरक्षा से ज्यादा रील बनाने की चिंता थी। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 800 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "गजब ड्रामा चल रहा है।" दूसरे ने मजाक में कहा, "रील का नशा अभी उतरा नहीं है।" एक और ने कमेंट किया, "फिल्मों ने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है।" वहीं, चौथे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा,"मौत आ जाए, लेकिन रील बनाना मत छोड़ना।"