{"_id":"5ea6c9f8a75c5b30ac15028b","slug":"bored-woman-gives-herself-a-bizarre-stripy-fake-tan-makeover-by-using-sellotape-in-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में लड़की ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लॉकडाउन में लड़की ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लॉकडाउन में लोग मन बहलाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें ढूंढ रहे हैं। कोई खाना बनाना सीख रहा है तो कोई पेंटिंग बनाना तो कोई दूसरों को हंसाने के लिए अनोखा उपाय करता दिख रहा है। इंग्लैंड की रहने वाली एक लड़की ने भी अपने शरीर के साथ कुछ ऐसा ही किया है, जिसने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। शाराना लैकलैंड नाम की लड़की ने अपने शरीर पर सेल्लोटेप चिपकाकर अजीबोगरीब टैनिंग की है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
2 of 4
लॉकडाउन में लड़की ने किया अनोखा काम
- फोटो : Facebook/Sharna Lakeland
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाराना ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से घर में बैठे-बैठे वह परेशान हो चुकी थीं, इसलिए उन्होंने सोचा कि कुछ नया और अनोखा काम किया जाए, जिससे उनका भी मन लगे और दूसरे लोगों का भी टाइमपास हो जाए। उन्होंने अजीब तरह से अपने शरीर पर सेल्लोटेप चिपकाया, जिससे उनके हाथ-पैरों में किसी जेब्रा की तरह धारीदार पट्टियां बन गईं।
3 of 4
लॉकडाउन में लड़की ने किया अनोखा काम
- फोटो : Facebook/Sharna Lakeland
शाराना की तरह ही दुनिया में और भी कई महिलाएं हैं, जो लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर किसी पार्लर में नहीं जा सकतीं, इसलिए वो घर पर ही अपने बाल संवारने से लेकर मेकअप और तरह-तरह के ब्यूटी टिप्स अपना रही हैं। हालांकि इन सबमें शाराना का तरीका सबसे अलग और अजीबोगरीब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लॉकडाउन में लड़की ने किया अनोखा काम
- फोटो : Facebook/Sharna Lakeland
शाराना की शरारत कहें या खुराफात, कुछ ब्यूटी लवर्स को इतना पसंद आया कि उन्होंने उनके वीडियो को टिक-टॉक पर भी शेयर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लड़कियों ने तो उनके वीडियो को देखकर उनकी ही तरह खुद के शरीर पर भी अजीबोगरीब टैनिंग कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।