Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bee Swarm Attacks Family During Havan But Woman Refuses to Move

वीडियो: मधुमक्खियों ने मचाया ऐसा आतंक, जान बचाकर भागे लोग; महिला ने हवन के सामने नहीं छोड़ी अपनी जगह

Tue, 17 Nov 2026 02:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

Viral Video: हवन-पूजन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने परिवार पर हमला कर दिया। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन हवन कुंड के सामने बैठी एक महिला अपनी जगह से नहीं हिली। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Bee Swarm Attacks Family During Havan But Woman Refuses to Move
अचानक परिवार पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

आस्था और भक्ति में डूबे इंसान का ध्यान कई बार आसपास हो रही घटनाओं पर भी नहीं जाता। पूजा-पाठ के दौरान लोग पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की आराधना करते हैं। लेकिन सोचिए, अगर पूजा करते समय अचानक आपके ऊपर मधुमक्खियों का झुंड हमला कर दे तो आप क्या करेंगे? जाहिर है, अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश करेंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक परिवार खुले आंगन में हवन-पूजन कर रहा होता है, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां हमला कर देता है। इस दौरान ज्यादातर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं, लेकिन एक महिला अपनी जगह से बिल्कुल नहीं हिलती। उसका यह अंदाज देखकर इंटरनेट पर लोग भी हैरान हैं।

विज्ञापन


हवन के धुएं से बिदक गईं मधुमक्खियां
वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार घर के खुले आंगन में चटाई बिछाकर हवन कर रहा है। सभी लोग पूजा में शामिल हैं और हवन कुंड में आहुतियां दी जा रही हैं। इसी दौरान हवन से उठने वाला धुआं पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंचता है। इसके बाद अचानक मधुमक्खियों का झुंड वहां मौजूद लोगों पर हमला कर देता है। देखते ही देखते शांत माहौल में अफरा-तफरी मच जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग
मधुमक्खियों को अपनी तरफ आते देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ जाते हैं। कोई अपने सिर और चेहरे को साड़ी के पल्लू से ढककर वहां से भागता नजर आता है, तो कोई डंक से बचने के लिए जमीन पर लेट जाता है। हवन करा रहे पंडित जी भी अपनी जगह छोड़कर वहां से हट जाते हैं। कुछ ही पलों में पूजा का माहौल भगदड़ में बदल जाता है। हर कोई किसी तरह मधुमक्खियों के हमले से बचने की कोशिश करता दिखाई देता है।

मधुमक्खियों के बीच भी पूजा करती रही महिला
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान एक महिला खींचती है। वह हवन कुंड के ठीक सामने बैठी होती है। आसपास लोग भाग रहे होते हैं और मधुमक्खियां मंडरा रही होती हैं, लेकिन महिला अपनी जगह पर बैठी रहती है। वीडियो में वह आंखें बंद करके पूजा में लीन नजर आती है। ऐसा लगता है कि आसपास मची अफरा-तफरी के बीच भी उसका पूरा ध्यान हवन और मंत्रोच्चार पर ही है। महिला को इस तरह शांत बैठा देखकर लोग हैरान हैं।


सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स महिला की आस्था और धैर्य की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे उसकी समझदारी से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जहां मधुमक्खियों की एक आवाज सुनकर लोग घबरा जाते हैं, वहां महिला का इस तरह बैठे रहना हैरान करने वाला है। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि शायद मधुमक्खियों ने भी महिला की भक्ति देखकर उसे छोड़ दिया। एक और यूजर ने इसे आस्था की ताकत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed