फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Be careful even a woman can be a pickpocket be careful people burst out laughing Post goes Viral

Viral Post: “सावधान महिला भी जेब कतरी हो सकती है अपना ध्यान रखें”, यह चेतावनी पढ़ लोगों की फूट पड़ी हंसी

Sat, 14 Jun 2025 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

Viral Post: अक्सर आपने पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या मंदिरों में दीवारों पर  लिखा देखा होगा, “जेब कतरों से सावधान रहें।” ये लाइन लगभग हर जगह एक जैसी होती है, जो लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी देती है। मगर इस बार जो फोटो वायरल हुई है, उसमें दीवार पर कुछ अलग लिखा गया है।

विज्ञापन
Be careful even a woman can be a pickpocket be careful people burst out laughing Post goes Viral
वायरल हुई यह चेतावनी - फोटो : इंस्टाग्राम @jeejaji

विस्तार

आज के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसके पास स्मार्टफोन न हो और वह सोशल मीडिया से जुड़ा न हो। छोटे-छोटे बच्चे तक इन प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बना चुके हैं और दिन का कुछ हिस्सा स्क्रॉल करते हुए बिताते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर रोजाना एक्टिव रहते हैं तो आपको पता ही होगा कि यहां हर दिन कोई न कोई चीज वायरल हो जाती है। कभी कोई वीडियो चर्चा में आ जाती है तो कभी किसी फोटो को लेकर लोग बातें करने लगते हैं। इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो अपने अलग अंदाज के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी तस्वीर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
अक्सर आपने पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या मंदिरों में दीवारों पर  लिखा देखा होगा, “जेब कतरों से सावधान रहें।” ये लाइन लगभग हर जगह एक जैसी होती है, जो लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी देती है। मगर इस बार जो फोटो वायरल हुई है, उसमें दीवार पर कुछ अलग लिखा गया है, “सावधान महिला भी जेब कतरी हो सकती है, अपना ध्यान रखें।” अब यह कहां की तस्वीर है, इसका जिक्र नहीं है, लेकिन नीचे प्रसाद से जुड़ी एक और लाइन भी लिखी है, जिससे ऐसा लगता है कि यह दीवार किसी मंदिर परिसर की हो सकती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JEEJAJI (@jeejaji)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को पसंद आई यह चेतावनी
यह चेतावनी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 'jeejaji' नामक एक यूजर ने अपने अकाउंट से साझा किया है। कैप्शन में लिखा गया है—“आखिरकार भारत में जेंडर इक्वालिटी।” खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 6 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
फोटो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी काफी मजेदार रही। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “पूरा मर्द समाज खुश हो गया।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा,“ये रील नहीं, रियल है।” इसके अलावा कई लोगों ने मजाकिया इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन दिए। इस तस्वीर को वायरल होने का कारण यही है कि यह आम चेतावनियों से बिल्कुल अलग है। आमतौर पर जेब कतरों की बात करते हुए पुरुषों का जिक्र किया जाता है, लेकिन इस बार महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इसी जेंडर बैलेंस को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed