Video: मम्मी की सीट पर लेटा था क्यूट बेबी, मां ने पूछा- टिकट कहा है? मासूम के रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल
Viral Video: यह वीडियो एक ट्रेन के एसी कोच का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा अपनी मां की रिजर्व सीट पर आराम से लेटा हुआ है। बच्चा पूरे सीट पर फैलकर बैठा हुआ नजर आता है। तभी उसकी मां उससे मजाक-मजाक में कहती है कि ये उसकी सीट है और बच्चा यहां कैसे बैठा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक ट्रेन के एसी कोच का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा अपनी मां की रिजर्व सीट पर आराम से लेटा हुआ है। बच्चा पूरे सीट पर फैलकर बैठा हुआ नजर आता है। तभी उसकी मां उससे मजाक-मजाक में कहती है कि ये उसकी सीट है और बच्चा यहां कैसे बैठा है। मां उसे हल्के-फुल्के अंदाज में उठने के लिए कहती है, लेकिन बच्चा उसके जवाब में खिलखिला कर हंसने लगता है।
विज्ञापन विज्ञापन
छोटे बच्चे के एक्सप्रेशन पर फिदा हुए लोग
बच्चे की हंसी इतनी प्यारी है कि देखने वाले खुद अपनी हंसी रोक नहीं पाते। वीडियो में मां बच्चे से कहती है, “आपकी सीट कहां है, ये मेरी सीट है, टिकट कहां है?” जैसे ही बच्चा ये बातें सुनता है, वह जोर-जोर से हंसना शुरू कर देता है। यही नहीं, जब मां फिर उससे कहती है, “उठिए, पापा कहां बैठेंगे, मम्मा कहां बैठेंगी” तो बच्चा और भी ज्यादा खिलखिलाकर हंस पड़ता है। उसकी मासूम मुस्कान और लगातार हंसने का अंदाज लोगों को इतना अच्छा लगता है कि उनका दिन बन जाता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
करीब 28 सेकंड का यह वीडियो भले ही छोटा है, लेकिन इसने लाखों लोगों को खुशी दे दी है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 2 दिन के अंदर इस Reel को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस छोटे से क्लिप को 1 करोड़ 26 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 8 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, कमेंट्स की संख्या भी 7100 से ज्यादा पहुंच चुकी है। वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के प्यारे कमेंट्स किए हैं। किसी ने लिखा कि बच्चे का टिकट तो जन्म से 5 साल तक रिजर्व होता ही है। किसी ने कहा कि मां और बच्चे की यह बातचीत अब तक की सबसे प्यारी बातचीत है। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “बिना टिकट का क्यूट पैसेंजर।” वहीं, दूसरे ने कहा, “लगता है पूरी ट्रेन इसी बच्चे की है।”