फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Baba Vanga Predictions: Apocalypse to begin in 2025 predicts Baba Vanga baba vanga ki bhavishyavani in hindi

Baba Vanga: तीन महीने बाद शुरू हो जाएगा दुनिया का सर्वनाश, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से लोगों में खौफ

Wed, 11 Sep 2024 07:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 07:23 PM IST
सार

Baba Vanga Predictions List: बाबा वेंगा ने मानवता के अंत की भविष्यवाणी की है, जो पूरी दुनिया को डरा रही है। उन्होंने कहा कि साल 2025 में दुनिया के सर्वनाश की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन मानवता का पूरी तरह से 5079 में अंत होगा। 

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions: Apocalypse to begin in 2025  predicts Baba Vanga baba vanga ki bhavishyavani in hindi
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से लोगों में खौफ - फोटो : Istock

विस्तार

Baba Vanga Predictions List: बुल्गेरिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और उन्होंने 1996 में 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

विज्ञापन


बाबा वेंगा ने मानवता के अंत की भविष्यवाणी की है, जो पूरी दुनिया को डरा रही है। उन्होंने कहा कि साल 2025 में दुनिया के सर्वनाश की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन मानवता का पूरी तरह से 5079 में अंत होगा। बाबा वांगा ने कहा है कि यूरोप में 2025 में एक संघर्ष होगा जिससे तबाही की शुरुआत होगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, 2025 में ऐसी भयानक घटनाएं होंगी, जो मानवता के अंत का कारण बनेंगी। 
विज्ञापन


बाल्कन क्षेत्र की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा ने भविष्यणावी की है कि साल 2025 में यूरोप में एक भयावह संघर्ष होगा, जिससे भारी तबाही मचेगी। इससे इस महाद्वीप की बड़ी आबादी बुरी तरह से प्रभावित होगी। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2033 में जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम होंगे। ध्रुवीय बर्फ के पिघलने से दुनियाभर में समुद्र के स्तर में भारी वृद्धि होगी। इससे लोगों की जिंदगी कठिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Apophis Asteroid News: धरती की तरफ बढ़ रहा है एपोफिस एस्टेरॉयड, इसरो प्रमुख ने तबाही को लेकर दी चेतावनी


इस साल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा जीवन

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भू-राजनीतिक बदलाव भी होगा। उन्होंने कहा है कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी। इसके अलावा 2130 में अलौकिक प्राणियों से मानव संपर्क होगा। उन्होंने 2170 में वैश्विक स्तर पर सूखे की भविष्यवाणी की है। इससे पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने साल 3005 में पृथ्वी और मंगल के बीच युद्ध का संकेत दिया है। 

Solar Eclipse 2024: इस दिन आसमान में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर', क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 3797 तक पृथ्वी पर जीवन लगभग असंभव हो जाएगा। इसके कारण इंसान धरती की जगह कहीं और शरण लेने के लिए मजबूर होगा। आखिरकार 5079 में धरती से सबकुछ खत्म हो जाएगा यानी जीवन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed