{"_id":"688c943a83195c836401dcc0","slug":"baba-vanga-prediction-2026-from-earthquake-to-tsunami-disaster-in-japan-news-in-hindi-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga: भूकंप और सुनामी से लेकर आर्थिक संकट तक, बाबा वेंगा की साल 2026 की भविष्यवाणी से डरी दुनिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baba Vanga: भूकंप और सुनामी से लेकर आर्थिक संकट तक, बाबा वेंगा की साल 2026 की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
Fri, 01 Aug 2025 03:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:48 PM IST
सार
Baba Vanga Prediction For 2026: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2026 में एक बड़ा आर्थिक संकट आएगा, जिससे पूरी दुनिया हिल जाएगी। उनके मुताबिक, यह आर्थिक संकट राजनीतिक तनाव, तकनीकी उथल पुथल या पर्यावरणीय आपदाओं की वजह से आ सकता है।
विज्ञापन
बाबा वेंगा की साल 2026 की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Baba Vanga Prediction For 2026: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप से पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी का खतरा पैदा हो गया। समुद्र में पांच मीटर ऊंची सुनामी की लहरें उठीं। अमेरिका के अलास्का-हवाई-कैलिफोर्निया तक लहरें पहुंचीं। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
इस भूंकप और सुनामी के बाद जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है। जापान की रियो तात्सुकी को जापानी बाबा वेंगा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी बुक फ्यूचर आई सॉ में दावा किया था कि वर्ष 2025 में जापान में कोई बड़ी आपदा आ सकती है। जापानी बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी अब सच होती हुई दिखी है। जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी जुलाई की शुरुआत में वायरल हुई थी। उन्होंने पांच जुलाई को प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन 25 दिन बाद भूकंप और सुनामी आई।
विज्ञापन
Viral Video: बिना किसी सुगबुगाहट के ज्वैलरी शॉप से चोरी कर रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा तो दिखाने लगी ड्रामा
जापानी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी का वर्णन करते हुए समुद्र के उबलने की दृश्य बताया था। उन्होंने दावा किया था कि समुद्र बुरी तरह से उबलेगा और ऊंची ऊंची लहरे आएंगी। उन्होंने सुनामी का केंद्र जापान, ताइवान, इंडोनेशिया और उत्तरी मारियाना द्वीप समूह को जोड़ने वाले क्षेत्र को बताया था।
Viral Video: तेंदुए ने शिकार बनाने के लिए दबोच ली थी बछड़े की गर्दन, फिर भागती हुई आई मां और दिखाया रौद्र रूप
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
इस भविष्यवाणी के बीच बुल्गारिया की बाबा वेंगा की वर्ष 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी भी वायरल हो गई है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2026 में एक बड़ा आर्थिक संकट आएगा, जिससे पूरी दुनिया हिल जाएगी। उनके मुताबिक, यह आर्थिक संकट राजनीतिक तनाव, तकनीकी उथल पुथल या पर्यावरणीय आपदाओं की वजह से आ सकता है। दुनिया भर में लोगों को इस आर्थिक संकट से काफी परेशानी हो सकती है। बाबा वेंगा ने भी साल 2025 में प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की है।
Viral Video: 25 साल की पोती से 70 साल के दादा का निकाह? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान
बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी दुनिया को लेकर की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इसकी वजह से बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।