Viral Video: बिना किसी सुगबुगाहट के ज्वैलरी शॉप से चोरी कर रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा तो दिखाने लगी ड्रामा
Viral Video: बताया जा रहा है कि महिला एक जानी-मानी ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर घुसी थी। मौका देखकर उसने दो सोने की अंगूठियां चुपचाप अपने पास रख लीं, लेकिन दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के प्रसिद्ध पलटन बाजार में गुरुवार को एक बड़ा हंगामा तब खड़ा हो गया, जब एक महिला को एक ज्वेलरी की दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी करते हुए पकड़ा गया। दुकान के मालिक ने महिला को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि महिला एक जानी-मानी ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर घुसी थी। मौका देखकर उसने दो सोने की अंगूठियां चुपचाप अपने पास रख लीं, लेकिन दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। तुरंत ही उसने महिला को रोक लिया और कोतवाली पुलिस को बुलाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद महिला ने पकड़े जाने के डर से जोर-जोर से चिल्लाना और ड्रामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह गुस्सा हो गई और महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई पर उतर आई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने महिला पुलिसकर्मी के बाल पकड़ लिए, जबकि पुलिसकर्मी उसे काबू में करने की कोशिश कर रही थी।
Kalesh b/w Ladies Police and Lady thief inside Jewellery shop:
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 31, 2025
pic.twitter.com/HZbLDaM4mD
मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला पर पाया काबू
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। एक्स यूजर @SoniyaK65017060 ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसे अब तक 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में महिला की हरकतें और पुलिस के साथ उसकी झड़प को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार महिला नशे की हालत में थी। पूछताछ में उसने चोरी करने का कारण बताया कि उसका बेटा बीमार है और उसे इलाज के लिए पैसे चाहिए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को काबू में लिया। वीडियो के अंत में महिला अपनी हरकत पर पछतावा जताते हुए माफी मांगती नजर आई।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। किसी ने कहा, "दिखने में सभ्य महिला लगती है, पर हरकतें शर्मनाक हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "पहले चोरी और फिर पुलिस से बदसलूकी ये तो हद हो गई।" वहीं, एक तीसरे यूजर ने तंज करते हुए कहा, "गलती करो फिर नाटक करो। यही नया तरीका है क्या?" फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला पहले से किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रही है या नहीं।