Viral: वायरल होने के लिए मौत का स्टंट! सड़क पर दौड़ रही ऑटो से बुजुर्ग को मारी टक्कर, वीडियो देख भड़की जनता
Viral Video: प्रयागराज के नैनी ब्रिज पर खतरनाक स्टंट कर रहे एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वह तेज रफ्तार चल रही आॅटो में लटकर रील बना रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कभी-कभी अपनी और दूसरों की भी जान खतरे में डालते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रयागराज के नैनी ब्रिज का वीडियो है। इसमें बेहद खतरनाक स्टंट करता हुआ युवक दिख रहा है।
दरअसल, युवक ऑटो से बाहर लटककर रील रहा है। इस दौरान उसने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मार देता है और वो गिर जाते हैं। इस आप देख सकते हैं कि तेज रफ्तार ऑटो सड़क पर दौड़ लगा रहा है। इस दौरान युवक ऑटो से आधा शरीर बाहर निकालकर झूलता और डांस करता दिख रहा है। उसे देखकर लगता है कि वो सोशल मीडिया के लिए रील बा रहा है।
कुछ ही सेकंड बाद युवक का हाथ सड़क पर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग से टकरा जाता है। टक्कर इतनी तेज है कि बुजुर्ग अपना संतुलन खो देते हैं और गिर जाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टक्कर मारने के बाद भी ऑटो नहीं रुकता है। युवक बिना पीछे देखे वहां से निकल जाता है, तो वहीं बुजुर्ग सड़क पर गिरे पड़े थे।
Fun fact: there are no traffic rules in India or whatsoever.
— Manju Asura (@mandate2049) June 28, 2026
Indians do not abide by any rules or laws. pic.twitter.com/uUUxzYZ1Nx
Heatwave: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने किया बुरा हाल, इस वजह से पड़ रही है भीषण गर्मी
लेकिन ऑटो के पीछे जा रहा एक बाइक सवार तुरंत रुकता है। इसके बाद वो सबसे पहले बुजुर्ग के ऊपर गिरी साइकिल को हटाता है और फिर उन्हें उठाने में मदद की। आसपास मौजूद अन्य लोग भी पहुंच जाते हैं और बुजुर्ग की मदद करते हैं।
Weird News: क्या चार लाख कुत्तों को खा गए लोग? अचानक कहां हुए लापता, दक्षिण कोरिया में मचा हंगामा
वीडियो देखकर लोगों ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रील बनाने और वायरल होने के लिए लोग ऐसे स्टंट पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसे युवकों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।