Viral Video: बेटी की आंखों से छलका पिता के 35 वर्षों के संघर्ष का दर्द, ऑटो चलाकर उनके सपनों को दिए पंख
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऑटो चलाने वाले शख्स की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है। 35 साल तक ऑटो चलाकर अपनी बेटियों को पढ़ाने वाले एक पिता की कहानी लोगों का दिल जीत रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Auto Driver Father Viral Video: बच्चों के सपनों को सच करने के लिए माता-पिता अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। उनकी उड़ान के लिए वो अपनी पूरी जिंदगी मेहनत और त्याग में बिता देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑटो चलाने वाले पिता का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बेटी ने बताया कि कैसे 35 साल तक ऑटो रिक्शा चलाने वाले उनके पिता ने अपनी पूरी जिंदगी बेटियों के सपनों को पूरा करने में लगा दी।
Viral: ऑफिस के पहले और बाद में रैपिडो चला कर परिवार का खर्च उठाता शख्स, 5 घंटे की नींद में गुजर रही जिंदगी
वीडियो में बेटी बताती है कि, मेरे पापा पिछले 35 साल से ऑटो चला रहे हैं। नर्सरी से लेकर डिग्री तक की पढ़ाई पिता की मेहनत की कमाई से पूरी हुई। आसपास के कई परिवार जहां बेटियों की शादी के लिए पैसे जोड़ रहे थे, वहीं उनके पिता ने बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। बेटी आगे बताती है कि, आज वह और उनकी बहन अपने-अपने करियर में अच्छा कर रही हैं। जिसकी वजह हमारे पिता हैं, जिन्होंने हमें आत्मनिर्भर बनना सिखाया। उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि बेटियां होने की वजह से हम कुछ नहीं कर सकतीं। उन्होंने हम पर भरोसा किया, अकेले सफर करने दिया, अपने फैसले लेने की आजादी दी और आत्मविश्वास के साथ जिंदगी जीना सिखाया।
वीडियो में बेटी ने अपनी जिंदगी का एक और भावुक पल भी साझा किया जिसमें उसने बताया कि, मां बनने के बाद वह नौकरी छोड़ने को लेकर दुविधा में थीं। तभी उनके पिता ने कहा कि हम तुम्हारे बच्चे को पालने में मदद करेंगे, तुम नौकरी मत छोड़ो। इसके बाद उन्होंने मां को बेंगलुरु भेज दिया, ताकि वह अपनी नातिन की देखभाल कर सकें। वीडियो के आखिर में बेटी लिखती है, अब मुझे समझ आया है कि माता-पिता का सबसे बड़ा उपहार पैसा नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और जिंदगीभर उनके साथ खड़े रहना है।
Viral Video: शैतानी करते नन्हे हाथी पर हथिनी ने कुछ इस तरह लुटाया प्यार, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
पिता के 35 साल के संघर्ष के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज Growing with Artha पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- आप बहुत खुशकिस्मत हैं, भगवान आपके परिवार को हमेशा खुश रखे। दूसरे शख्स ने लिखा- आपके वीडियो ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। माता-पिता हमारे लिए कितने बड़े त्याग करते हैं, इसका एहसास अक्सर देर से होता है।