Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Australian Drivers caught tossing a lit cigarette from vehicles can now face a fine of up to 5 lakhs
{"_id":"5e2592658ebc3e4b1902321d","slug":"australian-drivers-caught-tossing-a-lit-cigarette-from-vehicles-can-now-face-a-fine-of-up-to-5-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में गाड़ी से जलती सिगरेट फेंकी तो लगेगा पांच लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में गाड़ी से जलती सिगरेट फेंकी तो लगेगा पांच लाख रुपये का जुर्माना
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग पैदल चलते-चलते या गाड़ियों में बैठे लोग भी सिगरेट पीकर कहीं भी उसे फेंक देते हैं, लेकिन यह काफी नुकसानदायक होता है, क्योंकि सिगरेट उस समय तक जलती ही रहती है। इसी नुकसान को बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक नया नियम लागू होने जा रहा है। इस नियम के मुताबिक, अगर कोई ड्राइवर गाड़ी से जलती सिगरेट फेंकते हुए पकड़ा गया तो उसे 11 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब पांच लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में शुक्रवार से यह नया नियम लागू हो जाएगा। यह नियम सिर्फ ड्राइवरों पर ही नहीं बल्कि गाड़ी में बैठे यात्रियों पर भी लागू होगा। यात्रियों पर लगाई जाने वाली जुर्माने की राशि 1320 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब एक लाख रुपये होगी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ड्राइवरों या यात्रियों से यह जुर्माना तब वसूला जाएगा, जब वहां 'टोटल फायर बैन' यानी किसी भी तरह के आग जलाने पर पाबंदी होगी। हालांकि 'टोटल फायर बैन' तब लगाया जाएगा, जब मौसम बेहद ही खराब हो। इस दौरान अगर कोई खुले में भी आग जलाते पकड़ा जाता है तो उससे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे लोगों पर लगाई गई जुर्माने की राशि कितनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खास बात है कि फायर बैन के दौरान जुर्माने के अलावा ड्राइवरों को उनके लाइसेंस पर 10 डिमेरिट प्वाइंट्स भी दिए जाएंगे, जबकि फायर बैन नहीं होगा तब पांच डिमेरिट प्वाइंट्स दिए जाएंगे। सरकारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, साल 2019 में न्यू वेल्स में 200 से ज्यादा लोगों को अपनी गाड़ी से जलती सिगरेट फेंकते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, यह नियम इसलिए लागू किया जा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में इन्ही छोटी-छोटी वजहों से कभी-कभी भयंकर आग लग जाती है, जिससे लाखों-करोड़ों का नुकसान होता है और कई घर तबाह हो जाते हैं। हाल ही में यहां के जंगलों में लगी आग से 50 करोड़ से अधिक जानवर मारे गए हैं, जबकि 20 से अधिक इंसान की भी मौत हो गई। इसके अलावा सैकड़ों लोग बेघर हो गए। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है, जिसमें बारिश का भी अहम योगदान रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।