फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Aunty Is Drying Wheat In Dryer Of Washing Machine People Takes Dig Video Goes Viral

Video: छत पर बंदरों से परेशान आंटी ने वॉशिंग मशीन में डाल दिया गेंहू और फिर..., वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

Sun, 16 Nov 2025 01:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 01:38 PM IST
सार

Viral Video: वर्तमान समय में कपड़े धोने के लिए ज्यादातर लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी लोग जो चीज, जिस काम के लिए बनी है, उससे दूसरे काम भी करने लगते हैं।

विज्ञापन
Aunty Is Drying Wheat In Dryer Of Washing Machine People Takes Dig Video Goes Viral
छत पर बंदरों के उत्पात से परेशान आंटी ने वॉशिंग मशीन में डाल दिया गेंहू और फिर... - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: वर्तमान समय में कपड़े धोने के लिए ज्यादातर लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी लोग जो चीज, जिस काम के लिए बनी है, उससे दूसरे काम भी करने लगते हैं। अब एक इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक आंटी ने कुछ ऐसा किया है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने देखकर अपना माथ पीट लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, आंटी ने गेहूं को सुखाने के लिए वॉशिंग मशीन के ड्रॉयर में डाल दिया है। वीडियो में देखकर कई लोगों का कहना है कि अच्छा ये है कि कम से कम उन्होंने इसे ड्रायर में ही कपड़े में बांधकर डाला है। लोगों का कहना है कि अगर वो इसे सच में धो देतीं, तो क्या नजारा दिखता। 
विज्ञापन


वीडियो में आंटी ने बताया कि छत पर बंदरों ने उत्पात मचा रखा है और बीते दो दिनों से उनके गेहूं का खराब कर दे रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने गेहूं को वॉशिंग मशीन में सुखाने का फैसला किया है। आगे वो वॉशिंग मशीन के ड्रायर में गेहूं दिखाती हैं और फिर उसे सुखाने के लिए छोड़ देती हैं। इस दौरान वह ड्रायर ऑन करती है और 5 मिनट बाद जब गेहूं को चेक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nilam Devi (@adityasaloni2015)




Viral Video: बारात में दूल्हे का बेकाबू ‘छपरी डांस’, लोग बोले– जल्दी खाकर निकलो, कहीं शादी न कैंसिल हो जाए

फिर गेंहू देखकर खुश हो जाती हैं, क्योंकि उनका गेंहू सूख चुका था। वो गेहूं को सूखा देखकरखुशी के मारे जोर-जोर से हंसना शुरू कर देती हैं। इसके बाद वह उस सूखे हुए गेंहू को ले जाकर छत पर डाल देती है। अंत में वह कहती है कि ‘देखिए दोस्तों, इससे दिनभर का काम 5 मिनट में ही हो गया है।

Viral Video: बेंगलुरु सफारी में मचा हड़कंप! तेंदुए ने बस की खिड़की पर चढ़कर महिला पर किया हमला, फिर जो हुआ...

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @adityasaloni2015 नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है और लिखा है- हेलो दोस्तों, आप सभी देखिए वॉशिंग मशीन में गेहूं सुखा रही हूं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed