फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   As soon as the boyfriend filled the demand of his girlfriend the girl fainted Video goes Viral on Internet

Viral Video: बॉयफ्रेंड ने जैसे ही भरी गर्लफ्रेंड की मांग, लड़की हुई बेहोश, लोग बोले-ऐसा क्या मिलाया सिंदूर में

Wed, 01 Oct 2025 06:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Oct 2025 06:02 PM IST
सार

अब सोचिए जिस पल को लड़का और लड़की दोनों शायद रोमांटिक याद बनाना चाहते थे, वही पल अचानक डर और खौफ में बदल गया। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ाधड़ शेयर हो रहा है और लोग लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
As soon as the boyfriend filled the demand of his girlfriend the girl fainted Video goes Viral on Internet
मांग भरते ही लड़की हुई बेहोश - फोटो : एक्स@Ks_Jaatni

विस्तार

सोशल मीडिया पर तो आप जानते ही हैं, हर रोज कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीजें वायरल होती रहती हैं। कभी कोई डांस वीडियो तो कभी किसी का फनी रील, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को सचमुच हिला कर रख दिया। वजह भी ऐसी कि सुनकर किसी को भी झटका लग सकता है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता दिखाई देता है। शुरुआत में सबकुछ बिल्कुल फिल्मी अंदाज में चलता है। लड़का बड़े रोमांटिक मूड में सिंदूर उठाता है और बहुत प्यार से लड़की की मांग भर देता है। लेकिन जैसे ही सिंदूर पूरी तरह लगाया जाता है, अचानक से लड़की का शरीर झुक जाता है और वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब सोचिए जिस पल को लड़का और लड़की दोनों शायद रोमांटिक याद बनाना चाहते थे, वही पल अचानक डर और खौफ में बदल गया। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ाधड़ शेयर हो रहा है और लोग लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को देखने वाले कई लोग शॉक्ड रह गए। कमेंट सेक्शन में तो बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, "भाई, सिंदूर में आखिर ऐसा क्या था जो लड़की तुरंत बेहोश हो गई?" तो किसी ने शक जताया कि शायद लड़की को पहले से कुछ नशीली दवा दी गई थी। कई लोग तो इसे सीधे-सीधे अपराध बता रहे हैं। उनका कहना है कि किसी की सहमति के बिना ऐसा करना बिल्कुल गलत है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। वहीं कुछ दर्शक इस वीडियो को देखकर बोल रहे हैं कि ये सब स्क्रिप्टेड हो सकता है, यानी यह असली घटना नहीं बल्कि सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए फिल्माया गया होगा।

वीडियो असली है या नकली?
लोगों की चर्चा सिर्फ यही नहीं है कि लड़की क्यों गिरी, बल्कि कई लोग इस बात पर भी बहस कर रहे हैं कि आखिर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल क्यों हो जाते हैं। कुछ का कहना है कि शायद लोग इसे रोमांटिक पल समझकर देखना शुरू करते हैं और फिर जब ट्विस्ट आता है तो सब दंग रह जाते हैं, इसलिए यह और ज्यादा फैल जाता है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो असली है या नकली। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में सच्चाई और फेक के बीच फर्क करना आसान भी कहां है। यही वजह है कि लोग तरह-तरह की थ्योरी बना रहे हैं। किसी को लगता है कि यह लड़की पर कोई प्रैंक किया गया तो किसी को लगता है कि मामला बहुत सीरियस है और जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed