{"_id":"6878f9e9488ac755560bf0e5","slug":"annabelle-doll-paranormal-death-brocarde-ghost-marriage-warning-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की अचानक मौत के बाद महिला ने दी ये चेतावनी, कहा- मैंने भूत से की थी शादी और फिर...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की अचानक मौत के बाद महिला ने दी ये चेतावनी, कहा- मैंने भूत से की थी शादी और फिर...
Thu, 17 Jul 2025 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:56 PM IST
सार
Zara Hatke: रिवेरा अपने साथ एक एनाबेले डॉल रखते थे। इसी डॉल के साथ वह अमेरिका में एक दौरे पर थे और यहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पैरानॉर्मल एक्टिविटी का अध्ययन करने वाले या इसकी जांच से जुड़े लोग कई के दावे कर रहे हैं और लोगों को चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की अचानक मौत के बाद महिला ने दी ये चेतावनी
- फोटो : Instagram/@dan_rivera_nespr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zara Hatke: अमेरिका के मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत हो गई है। रिवेरा की उम्र 54 वर्ष थी। डैन रिवेरा अनुभवी पैरानॉर्मल इन्वेस्टीगेटर और न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइजिक रिसर्च (NESPR) के सीनियर लीड इन्वेस्टीगेटर थे। उन्होंने अमेरिकी सेना में सेवा दी थी और 10 वर्षों से ज्यादा समय तक भूत‑प्रेत और अलौकिक घटनाओं की जांच की थी। डैन रिवेरा की अचानक मौत के बाद कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ अजीबोगरीब और अनोखे दावा कर रहे हैं। उनमें से शामिल एक महिला ने भूत के साथ शादी करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को भूतिया चीजों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसका परिणाम बेहद खतरनाक हो सकता है। अमेरिका के भूतों की जांच करने वाले डैन रिवेरा की अचानक मौत के बाद कई ऐसे दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिवेरा अपने साथ एक एनाबेले डॉल रखते थे। इसी डॉल के साथ वह अमेरिका में एक दौरे पर थे और यहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पैरानॉर्मल एक्टिविटी का अध्ययन करने वाले या इसकी जांच से जुड़े लोग कई के दावे कर रहे हैं और लोगों को चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
भूत से शादी के बाद दिया तलाक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकार्डे नाम की महिला ने भूते से शादी का दावा किया है। यह एक रॉक गायिका हैं और पैरानॉर्मल चीजों की जांच और उसके अध्ययन से जुड़ी हैं। उन्होंने दावा किया है कि एक भूतिया प्राणी से शादी की और फिर उससे तलाक भी ले लिया। उनके पास 'एनाबेले डॉल' की तरह 100 से ज्यादा प्रेतबाधित गुड़िया हैं। उन्हें पता है कि ऐसी शापित वस्तुओं से छेड़छाड़ करना घातक हो सकते हैं।
Viral: क्यों कोबरा से लड़ाई में जीत जाता है नेवला? कैसे जहर के हमले को कर देता है बेअसर, जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या है डैन रिवेरा की मौत का मामला?
डैन रिवेरा एक शापित एनाबेले गुड़िया के साथ कहीं गए थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद काफी हलचल मच गई है। कई लोगों ने तर्क दिया है कि मूल एनाबेले गुड़िया, जिसे 70 के दशक में पैरानॉर्मल एक्टिविटी की अध्ययन करने वाले एड और लोरेन वॉरेन ने बदनाम कर दिया था, उस डॉल को नहीं छूना चाहिए था।
Viral Video: मुंह में पेट्रोल भरकर माचीस की तीली से लगाई आग, जैसे ही मारी फूक वैसे ही बदल गया झूले का सीन
क्यों दी लोगों को बचने की सलाह?
ब्रोकार्डे ने अपील की है कि लोगों को डरावनी घटनाओं को अधिक गंभीरता से लेना चाहिए। उनका कहना है कि डरावनी आकृतियों वाले शापित जोकरों, मूर्तियां या गुड़ियों से उलझना घातक साबित हो सकता है। डैन रिवेरा की गुड़िया को पकड़े हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी मौत से पहले उन्होंने पुष्टि की थी कि वह गुड़िया किसी भी अनिष्ट घटना का कारण नहीं है।
ब्रोकार्डे का दावा है कि एनाबेले डॉल दशकों के असाधारण अनुसंधान ने इशारा किया है कि एनाबेले को छूना नहीं चाहिए था। उनका कहना है कि किसी चीज से कोई आत्मा जुड़ जाती है और उसे बात करने के साध के तौर इस्तेमाल करती है। यह गुड़ियों और जोकरों जैसी वस्तुओं के साथ बहुत आम है, क्योंकि कुछ मायनों में वे मानव जैसी आकृति वाली होती हैं। उनकी आंखें और अंग मानव शरीर जैसे होते हैं।