Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Anant Singh Daughter Wedding Guests Come Up With Desi Jugaad At Grand Feast

वीडियो: किसी ने पन्नी में परोसा खाना, किसी ने गिलास में भरी सब्जी, छोटे सरकार की बेटी की शादी का वीडियो वायरल

Thu, 26 Nov 2026 12:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

Viral Video: बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दावत के दौरान प्लेट और पत्तल कम पड़ने पर मेहमान अनोखे जुगाड़ से खाना खाते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Anant Singh Daughter Wedding Guests Come Up With Desi Jugaad At Grand Feast
प्लेट नहीं मिली तो किसी ने पन्नी में परोसा खाना - फोटो : इंस्टाग्राम@all_rounderpawan

विस्तार

शाही शादियों में मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने तक हर चीज का खास इंतजाम किया जाता है। महंगे पकवान, शानदार सजावट और वीआईपी मेहमान ऐसी शादियों की पहचान होते हैं। लेकिन, कई बार इन सबके बीच कुछ ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जो पूरी महफिल का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी भी कुछ ऐसे ही मजेदार नजारों को लेकर चर्चा में है। शादी की भव्यता के बीच दावत में मेहमानों के देसी जुगाड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


प्लेट नहीं मिली तो किसी ने पन्नी में परोसा खाना
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शादी की दावत में उमड़ी भीड़ साफ दिखाई दे रही है। मेहमानों की संख्या इतनी ज्यादा नजर आ रही है कि खाने के लिए पत्तल और प्लेट तक कम पड़ गईं। ऐसे में लोगों ने भी हार नहीं मानी और अपने हिसाब से खाने का इंतजाम कर लिया। वीडियो में एक शख्स हाथ में प्लास्टिक की पन्नी लेकर खड़ा दिखाई देता है। उसने पन्नी में चावल रखे हुए हैं, जबकि दूसरे हाथ में पनीर और रसगुल्ला पकड़ा हुआ है। वहीं, एक लड़के ने तो गजब का जुगाड़ निकाला। उसने डिस्पोजेबल पानी के गिलास में सब्जी भर ली और उसी में से खाने लगा। यह नजारा देखकर लोगों को हंसी आ रही है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by All Rounder Pawan (@all_rounderpawan)

विज्ञापन
विज्ञापन



भूख लगी तो पैकेट से खाने लगे मक्खन
दावत में एक बुजुर्ग मेहमान का अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में सिर पर गमछा बांधे एक बुजुर्ग कुर्सी पर आराम से बैठे दिखाई देते हैं। उनके हाथ में मक्खन का पैकेट है और वह सीधे उसी से मक्खन खाते नजर आ रहे हैं। शायद उन्हें खाने का इंतजार करने के बजाय भूख मिटाना ज्यादा जरूरी लगा। इसके अलावा वीडियो में खाने के काउंटर पर भी भीड़ दिखाई दे रही है। सब्जी के बड़े-बड़े पतीलों के आसपास लोग जमा हैं और कुछ लोग सीधे बर्तन से ही सब्जी निकालते नजर आ रहे हैं। पूरा नजारा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दावत में कितनी भीड़ उमड़ी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Chandan Kumar (@kumargautam8976)




सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे
अब शादी की दावत के ये वीडियो इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चर्चा में हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।किसी ने गिलास में सब्जी खाने के तरीके को देसी इंजीनियरिंग बताया तो किसी ने कहा कि भारतीय शादियों में खाने के समय लोगों का जुगाड़ देखने लायक होता है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि दावत में खाने का स्वाद अपनी जगह है, लेकिन ऐसे नजारे भी शादी की यादों का हिस्सा बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed