फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   An old grandmother risked her life to cross a broken bridge over a river DM ordered for its repair Video Viral

Viral Video: जान जोखिम में डालकर बूढ़ी दादी ने पार किया नदी का टूटा पुल, वीडियो देख DM ने दिया मरम्मत का ऑर्डर

Thu, 10 Jul 2025 12:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Jul 2025 12:53 PM IST
सार

Viral Video: यह मामला झारखंड के बोकारो जिले के एक गांव का है, जहां एक पुराने लोहे के पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जान जोखिम में डालकर ही लोग उसे पार कर सकते हैं। गांव के लोग इसी पुल का रोज इस्तेमाल करने को मजबूर हैं क्योंकि उनके पास और कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन
An old grandmother risked her life to cross a broken bridge over a river DM ordered for its repair Video Viral
दादी ने पार किया टूटा हुआ पुल - फोटो : एक्स@dineshwar_15261

विस्तार

गुजरात के वडोदरा जिले में बीते बुधवार को महिसागर नदी पर बना एक पुल अचानक गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दो कारें, एक ऑटो रिक्शा और बाकी गाड़ियों समेत कुल पांच गाड़ियां सीधे नदी में जा गिरीं। एक बड़ा टैंकर पुल के टूटे छोर पर जाकर फंस गया। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई, कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे से लोग उबरे भी नहीं थे कि झारखंड से एक और खतरनाक दृश्य ने लोगों को झकझोर दिया। अब हाल ही में,  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला पूरी हिम्मत जुटाकर एक टूटा हुआ पुल पार कर रही हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला झारखंड के बोकारो जिले के एक गांव का है, जहां एक पुराने लोहे के पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जान जोखिम में डालकर ही लोग उसे पार कर सकते हैं। गांव के लोग इसी पुल का रोज इस्तेमाल करने को मजबूर हैं क्योंकि उनके पास और कोई रास्ता नहीं है। वीडियो में बुजुर्ग महिला को पुल के दोनों तरफ की लोहे की रेलिंग पकड़कर सावधानी से आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन




बुजुर्ग दादी ने पार किया टूटा हुआ पुल
इस वीडियो को दिनेश्वर पटेल नामक व्यक्ति ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "माननीय उपायुक्त @bokaroDC महोदय, यह वीडियो बोकारो जिला अंतर्गत चांपी गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। वीडियो में दिख रही बुजुर्ग दादी को जिस तरह से पुल पार करते देखा जा रहा है, वह स्थिति बेहद गंभीर है। कृपया इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।" उन्होंने इस पोस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया।

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चिंता जताते हुए कई सारे कमेंट किए हैं। ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि गांव के लोग अपनी जान को खतरे में डालकर हर दिन इस खस्ताहाल पुल से गुजरने को विवश हैं। लोग प्रशासन से इस पर तुरंत ध्यान देने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, यह मामला बोकारो के जिलाधिकारी अजय नाथ झा के संज्ञान में आ गया। उन्होंने वायरल वीडियो देखने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित बीडीओ और बाकी अधिकारियों को इस पुल की मरम्मत के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed