फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   American Couple Reclaims Their Stolen Jaguar from Thieves Video Goes Viral Woman Says Police Were Too Busy

Viral Post: ये तो हद ही हो गई, चोर के घर में हो गई चोरी, पुलिस ने नहीं की मदद तो खुद ही ले आए चोरी की कार

Tue, 10 Jun 2025 03:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 10 Jun 2025 03:00 PM IST
सार

Viral Post: अब हाल ही में, लंदन में रहने वाले मिया फोर्ब्स-पिरी और उनके पार्टनर मार्क सिम्पसन की जगुआर ई-पेस कार उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया सही नहीं थी।

विज्ञापन
American Couple Reclaims Their Stolen Jaguar from Thieves Video Goes Viral Woman Says Police Were Too Busy
चोर के घर में ही हुई चोरी - फोटो : एक्स

विस्तार

कल्पना कीजिए, अगर एक सुबह आप अपने घर के बाहर जाएं और देखें कि आपकी गाड़ी गायब है। तो जाहिर है कि आप तुरंत पुलिस को सूचना देंगे या आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे खंगालेंगे। ऐसा ही कुछ यूके के एक दंपती के साथ हुआ, लेकिन उनकी कहानी एक अलग ही मोड़ लेती है। अब हाल ही में, लंदन में रहने वाले मिया फोर्ब्स-पिरी और उनके पार्टनर मार्क सिम्पसन की जगुआर ई-पेस कार उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया सही नहीं थी। पुलिस ने साफ कहा कि वे इस वक्त बहुत बिजी हैं और यह नहीं कह सकते कि वे कब आ पाएंगे या आएंगे भी नहीं।

विज्ञापन


चोर के घर में खुद ही हो गई चोरी
इस स्थिति से निराश होकर कपल ने तय किया कि वे खुद ही अपनी कार का पता लगाएंगे। उनकी कार में दो खास डिवाइस पहले से मौजूद थे। घोस्ट इम्मोबिलाइजर और एयरटैग ट्रैकर। इनकी मदद से उन्होंने गाड़ी की लोकेशन ट्रैक कर ली और पाया कि वह अब लंदन की एक गली में खड़ी है। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि कार सुनसान इलाके में खड़ी है और उसे अंदर से काफी नुकसान पहुंचाया गया था। कार की वायरिंग बाहर निकली हुई थी और कालीन भी उखड़े हुए थे। इसके बावजूद कार वहीं थी और कपल ने बिना किसी टकराव के उसे वापस अपने कब्जे में ले लिया और सुरक्षित रूप से घर ले आए।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
बाद में मिया ने इस पूरे अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अपनी ही कार को चुपके से वापस लेना एक अजीब लेकिन काफी अलग अनुभव था। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि उन्हें यह सब खुद करना पड़ा,क्योंकि पुलिस ने कोई मदद नहीं की। मिया ने सवाल उठाया कि अगर कानून व्यवस्था ही इस तरह चुप बैठी रहेगी, तो अपराधियों को कौन रोकेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि अब पुलिस उन मामलों की जांच नहीं करती जिनमें बीमा कवर होता है। वहीं दूसरे ने सुझाव दिया कि हर कार में घोस्ट इम्मोबिलाइजर जैसे सेफ्टी फीचर्स जरूर होने चाहिए। इस पूरी घटना से एक बात तो साफ है कि जब सुरक्षा व्यवस्था जवाब देने में असफल हो जाए। तब आम लोगों को खुद ही कदम उठाने पड़ते हैं। यह सिर्फ एक कार चोरी की घटना नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर सवाल है, जिससे लोग अपनी सुरक्षा की उम्मीद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed