फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Alien Video: miami mall aliens cops address nephilim like creature caught on viral video

Alien Video: यहां मॉल में दिखा एलियन? डरकर भागने लगे लोग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

Sat, 06 Jan 2024 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 01:31 PM IST
सार

वायरल वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वहां पर पुलिस की गाड़ियां भी दिख रही हैं। गाड़ियों के बीच एक आकृति चलती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
Alien Video: miami mall aliens cops address nephilim like creature caught on viral video
Alien news - फोटो : Twitter

विस्तार

Alien Video: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एलियन को लेकर दावा किया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मॉल में एलियन देखे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एलियन को देखने के बाद लोग डरकर भाग रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मॉल में 10 फीट का एलियन देखने के बाद लोग भागने लगे। हालांकि इसकी हकीकत कुछ और ही है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वहां पर पुलिस की गाड़ियां भी दिख रही हैं। गाड़ियों के बीच एक आकृति चलती हुई नजर आ रही है। लोगों का दावा है कि यही एलियन है, जिसकी लम्बाई 10 फीट है। इसके डर से लोग भाग रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका में नए साल के मौके पर एक जनवरी को अमेरिका के मियामी मॉल में बड़ी संख्या में पहुंचे थे। यहां पर लोग नए साल का जश्न मनाने में जुटे थे। कुछ लोग पर वहां पर पटाखा फोड़कर उपद्रव करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन कुछ लोगों ने वहां से जाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई की, तो लोग वहां से भागने पर मजबूर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Haunted House: कराची के इस घर में आज भी सफेद कपड़ों में टहलती है एक महिला, बीते 10 सालों से है बंद

मॉल से भागते लोगों का वीडियो शेयर कर कुछ लोगों ने दावा करने लगे कि मॉल में एलियन देखकर लोग भाग रहे हैं। इसकी वजह से वहां पर पुलिस भी पहुंची है। मियामी पुलिस विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि वहां पर कोई एलियन नहीं था। किसी भी हवाईअड्डे को बंद नहीं किया गया। न ही कोई बिजली की कटौती की गई है, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिलबल को तैनात किया गया था।



Viral Video: क्या ऐसे आएगी प्रलय? धरती पर उल्कापिंड के गिरते ही मचेगी तबाही, देखें वायरल वीडियो 

कुछ लोगों को दावा कि लोगों से झूठ कहा जा रहा है कि वहां पर कोई एलियन नहीं था। वहां एक बड़ी परछाई नजर आ रही थी। लोग पुलिस इस दावे को हल्का, मजाकिया और शरारत कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वायरल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed