फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Alien News Four alien species pulled from crashed UFOs, cia researcher claims

Alien News: अमेरिका के पास हैं 4 प्रजाति के एलियन, CIA से जुड़े वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 May 2026 05:24 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 17 May 2026 05:24 PM IST
सार

USA Alien News:  अमेरिका के पास चार अलग-अलग प्रजाति के एलियन हैं।  सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) से जुड़े शोधकर्ता हैल पुटहॉफ ने यह चौंकाने वाला दावा किया है। उनके इस दावे के बाद हंगामा मच गया है। 

विज्ञापन
Alien News Four alien species pulled from crashed UFOs, cia researcher claims
अमेरिका के पास हैं 4 प्रजाति के एलियन, CIA से जुड़े वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : AI

विस्तार

USA Alien News: यूएफओ और एलियन को लेकर अक्सर चर्चा होती है। अमेरिका पर एलियन के रहस्य को छिपाने के वर्षों से आरोप लगते आ रहे हैं।  अमेरिका ने हाल ही में यूएफओ और एलियंस से जुड़ी फाइलें जारी की हैं। इनमें सैकड़ों नए वीडियो, फोटो और पुराने सरकारी रिकॉर्ड शामिल हैं। अब इस बीच सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) से जुड़े और शोधकर्ता हैल पुटहॉफ ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका को क्रैश हुए अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) से चार अलग-अलग प्रजाति के एलियन मिले हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने द डायरी ऑफ ए सीईओ पॉडकास्ट में फिल्ममेकर डैन फराह के साथ बातचीत में यह खुलासा किया है। पुटहॉफ ने बताया कि उन्हें सीधे तौर पर इन गैर-मानव प्रजातियों का प्रत्यक्ष तौर प्रमाण नहीं है। लेकिन उनकी जिन लोगों से बात हुई है, उनके मुताबिक कम से कम चार अलग-अलग तरह की एलियन प्रजातियां मौजूद हैं।
विज्ञापन


कैसी दिखती हैं एलियन की अलग-अलग प्रजातियां?

पुटहॉफ के लंबे समय तक सहयोगी रहे एरिक डेविस ने दावा किया था कि एलियन की इन प्रजातियों में ग्रेज, नॉर्डिक्स, कीट-मानव और सरीसृप शामिल हैं। उन्होंने बताया है कि वो कैसे दिखते हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेज

इस प्रजाति के बारे में बताया गया है कि इनका कद छोटा, आखें बड़ी और बिना बाल के होते हैं। इन्हें फिल्मों में भी अक्सर दिखाया जाता है। 

नॉर्डिक्स

नॉर्डिक्स के बारे में बताय गया है कि यह प्रजाति इंसानों जैसा दिखती है। यह करीब 6 फीट लंबे होते हैं और उत्तरी यूरोप के लोगों से मिलते-जुलते दिखते हैं। 

कीट-मानव

यह प्रजाति छिपकली जैसे स्केल शरीर वाले होते हैं। इनकी लंबी पूंछ होती है और मानव जैसे अंगों वाले होते हैं।

सरीसृप 

इस प्रजाकि को कीड़ों जैसा जीव बताया गया है। इन्हें कभी-कभी प्रेइंग मैन्टिस जैसे आकार से जोड़ा जाता है।

Doomsday: क्या नवंबर में इस तारीख को खत्म हो जाएगी दुनिया? 1960 में वैज्ञानिक ने की थी डरावनी भविष्यवाणी
 

Alien News Four alien species pulled from crashed UFOs, cia researcher claims
अमेरिका के पास हैं 4 प्रजाति के एलियन, CIA से जुड़े वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock

इससे पहले अमेरिकी वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी और यूएपी के टास्क फोर्स के सदस्य रह चुके डेविड ग्रश ने 2023 में अमेरिकी कांग्रेस में शपथ के तहत गवाही दी थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका के पास दर्जनों दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ से बरामद गैर-मानवीय जैविक पदार्थ मौजूद हैं।

Viral: भारत घूमने आई रशियन लड़की का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा क्या कहा कि बार-बार देख रहे हैं लोग

फिल्ममेकर डैन फराह ने कहा कि उन्होंने इन कथित ऑपरेशंस से जुड़े कई लोगों से ऑफ रिकॉर्ड बात की। लेकिन वो सार्वजनिक तौर पर सामने आने से डरते हैं। उन्होंने बताया कि एक शख्स साक्षात्कार के लिए तैयार था, लेकिन बाद में उसने जान को खतरा बताकर मना कर दिया। हालांकि, सबस जरूरी बात यह है कि यह सभी जानकारियां और दावें गवाहियों पर आधारित है। अभी तक इनकी कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed