{"_id":"662f921ee761f69df006a18c","slug":"ajab-gajab-news-china-cat-accidentally-sets-house-on-fire-causes-rs-11-lakh-damage-2024-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: पालतू बिल्ली ने घर में लगा दी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: पालतू बिल्ली ने घर में लगा दी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक
Mon, 29 Apr 2024 08:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 08:31 PM IST
सार
बिल्ली ने ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, जिंगौडियाओ नाम की बिल्ली ने घर में आग लगा दी थी, जिसकी वजह से करीब 11 लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन
पालतू बिल्ली ने घर में लगा दी आग
- फोटो : Istock
विस्तार
Ajab-Gajab: कई लोगों को पालतू जानवरों का शौक होता है। लोग कुत्ता, बिल्ली, खरगोश और पक्षियों समेत कई जानवर पालते हैं। कभी-कभी इन जानवरों की वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है। कई बार इनके कारण जानवर के मालिक की जान भी खतरे में पड़ जाती है। चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला को अपनी पालतू बिल्ली की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल, बिल्ली की वजह से महिला को 14,000 डॉलर ( भारतीय रुपये में करीब 11 लाख रुपये) का नुकसान हुआ है। उसने कुछ ऐसा किया जिससे कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई।
विज्ञापन
अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर उसने ऐसा क्या कर दिया? बिल्ली ने ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, जिंगौडियाओ नाम की बिल्ली ने घर में आग लगा दी, जिसकी वजह से करीब 11 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। किचन में इंडक्शन कूकर रखा था, जिसे बिल्ली ने चालू कर दिया। इससे घर में आग लग गई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्ली का बच्चा और उसकी मालकिन डांडन की जान बच गई। सोशल मीडिया पर डांडन ने बिल्ली के साथ लाइव स्ट्रीम किया था, जहां उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल को घर में आग लगी थी और इस दौरान वह बाहर गई थीं। दक्षिणपश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में उनका फ्लैट है। उन्हें बताया गया कि उनके घर में आग लग गई है। जब वह घर पहुंची तो पता चला कि उनकी बिल्ली की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Planet K2-18b: पृथ्वी से ढाई गुना बड़े इस ग्रह पर हो सकते हैं एलियन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किचन में बिल्ली दौड़ रही थी। इस दौरान कूकर के टच पैनल पर उसका पैर पड़ गया और वह ऑन हो गया। इसके बाद घर में आग लग गई और डांडन को 11 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। जब अग्निशमन कर्मी फ्लैट में पहुंचे, तो बिल्ली किचन के दराज में छिपी हुई थी। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। अच्छी बात यह थी कि वह घायल नहीं हुई थी सिर्फ उसके शरीर राख लगी थी।
Highest Railway Station: भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है? 7 हजार फीट से ज्यादा की है ऊंचाई
लाइव स्ट्रीम के दौरान डांडन ने मजाकिया अंदाज में अग्निशमन कर्मी से चर्चा के दौरान कहा कि बिल्ली को फायर सेफ्टी टिप्स सिखा दीजिए। इससे पर अग्निशमन कर्मी ने कहा कि पहली बार किसी ने बिल्ली को फायर सेफ्टी टिप्स देने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।