{"_id":"6391cce65781ee5f615227e3","slug":"ajab-gajab-bride-refused-to-marry-with-the-dark-skinned-groom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: काले दूल्हे को अकेले में ले जाकर दुल्हन ने दी ऐसी धमकी, मच गया बवाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: काले दूल्हे को अकेले में ले जाकर दुल्हन ने दी ऐसी धमकी, मच गया बवाल
Thu, 08 Dec 2022 05:12 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा कम पढ़ा लिखा और काला था। लड़की ने गोद भराई की रस्म के बाद होने वाले पति को अकेले में ले जाकर बड़ी धमकी दी, जिसके बाद लड़के के होश उड़ गए।
विज्ञापन
दुल्हन ने शादी से किया इनकार
- फोटो : iStock
विस्तार
Bride Refused To Marry With Groom: अपने लाइफ पार्टनर को लेकर हर किसी के अलग-अलग मानदं होते हैं, हालांकि इसमें एक चीज कॉमन होती है। हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर गुड लुकिंग हो। वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लुक्स से ज्याजा फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन इन दिनों एक मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की ने गोद भराई की रस्म होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, लड़की ने लड़के के कम पढ़े लिखे होने और उसके काले रंग की वजह से शादी करने से मना कर दिया। हैरान करने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
लड़की ने गोद भराई की रस्म के बाद अपने होने वाले पति से अकेले में बात की। इस दौरान उसने लड़के से कहा, 'ना तुम दिखने में सुंदर हो, ना ज्यादा पढ़े लिखे, तुम्हारा रंग भी काला है। मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी। ऐसे में मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती। इससे अच्छा तुम खुद ही शादी ने मना कर दो। नहीं तो मैं शादी के बाद भाग जाऊंगी, जिससे तुम्हारे घरवालों की और तुम्हारी बदनामी हो जाएगी।'
विज्ञापन
लड़की की ये बात सुनकर लड़के के होश उड़ गए और उसने तुरंत ही इस शादी से इनकार कर दिया। जब लड़के ने शादी से इनकार किया तो दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और विवाद हो गया। ऐसे में दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष का सारा सामान छीन लिया और बदसलूकी की।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली के निहाल विहार के रहने वाले दुर्गा प्रसाद ने दहेज न लेने की शर्त पर कैंट निवासी युवती के साथ रिश्ता तय किया था। छह महीने पहले वह अपने परिवार के साथ युवती के घर तिलक व गोद भराई की रस्म के लिए पहुंचे। ऐसे में युवती ने लड़के से कम पढ़े लिखे होने और काले होने की बात कह कर शादी से इनकार कर दिया।
दुर्गा प्रसाद का कहना है कि लड़की की बात सुनने के बाद उसने शादी ने इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के बहनोई ने दुर्गा प्रसाद के परिजनों के साथ फोन पर गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। ऐसे में वह परिवार के साथ युवती के घर विवाद सुलझाने के लिए भी आए लेकिन बात नहीं बनी।