Ajab Gajab: काले दूल्हे को अकेले में ले जाकर दुल्हन ने दी ऐसी धमकी, मच गया बवाल
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा कम पढ़ा लिखा और काला था। लड़की ने गोद भराई की रस्म के बाद होने वाले पति को अकेले में ले जाकर बड़ी धमकी दी, जिसके बाद लड़के के होश उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bride Refused To Marry With Groom: अपने लाइफ पार्टनर को लेकर हर किसी के अलग-अलग मानदं होते हैं, हालांकि इसमें एक चीज कॉमन होती है। हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर गुड लुकिंग हो। वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लुक्स से ज्याजा फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन इन दिनों एक मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की ने गोद भराई की रस्म होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, लड़की ने लड़के के कम पढ़े लिखे होने और उसके काले रंग की वजह से शादी करने से मना कर दिया। हैरान करने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है।
लड़की ने गोद भराई की रस्म के बाद अपने होने वाले पति से अकेले में बात की। इस दौरान उसने लड़के से कहा, 'ना तुम दिखने में सुंदर हो, ना ज्यादा पढ़े लिखे, तुम्हारा रंग भी काला है। मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी। ऐसे में मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती। इससे अच्छा तुम खुद ही शादी ने मना कर दो। नहीं तो मैं शादी के बाद भाग जाऊंगी, जिससे तुम्हारे घरवालों की और तुम्हारी बदनामी हो जाएगी।'
लड़की की ये बात सुनकर लड़के के होश उड़ गए और उसने तुरंत ही इस शादी से इनकार कर दिया। जब लड़के ने शादी से इनकार किया तो दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और विवाद हो गया। ऐसे में दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष का सारा सामान छीन लिया और बदसलूकी की।
दरअसल, दिल्ली के निहाल विहार के रहने वाले दुर्गा प्रसाद ने दहेज न लेने की शर्त पर कैंट निवासी युवती के साथ रिश्ता तय किया था। छह महीने पहले वह अपने परिवार के साथ युवती के घर तिलक व गोद भराई की रस्म के लिए पहुंचे। ऐसे में युवती ने लड़के से कम पढ़े लिखे होने और काले होने की बात कह कर शादी से इनकार कर दिया।
दुर्गा प्रसाद का कहना है कि लड़की की बात सुनने के बाद उसने शादी ने इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के बहनोई ने दुर्गा प्रसाद के परिजनों के साथ फोन पर गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। ऐसे में वह परिवार के साथ युवती के घर विवाद सुलझाने के लिए भी आए लेकिन बात नहीं बनी।