फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab-Gajab: After Losing Wife To Covid, Man Keeps Her Memory Alive With Her Rs 2.5 Lakh Lifelike Statue

Ajab-Gajab: कोरोना में पत्नी की हो गई थी मौत, पति ने ढाई लाख में बनवाया पुतला, पहनाता है गहने और करता है बात

Tue, 03 Jan 2023 06:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 06:00 PM IST
सार

कोलकाता के तपस शांडिल्य ने अपनी पत्नी इंद्राणी को अपनी आंखों के सामने जीवित रखने के लिए ऐसा कार्य किया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। तपस शांडिल्य की पत्नी आज भी घर में झूले पर बैठी दिखती हैं।

विज्ञापन
Ajab-Gajab: After Losing Wife To Covid, Man Keeps Her Memory Alive With Her Rs 2.5 Lakh Lifelike Statue
कोरोना में पत्नी की हो गई थी मौत, पति ने ढाई लाख में बनवाया पुतला - फोटो : Twitter

विस्तार

Ajab-Gajab: अपने प्यार को पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। अगर किसी का जीवनसाथी उससे दूर चला जाता है, तो उसकी कमी को पूरा करना नामुमकिन होता है। लेकिन एक शख्स ने पत्नी की मौत के बाद उसे अपने बीच जीवत रखा है। यह आपको सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा। हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी नीचे अपनी खबर में बताएंगे। 
विज्ञापन


कोलकाता के तपस शांडिल्य ने अपनी पत्नी इंद्राणी को अपनी आंखों के सामने जीवित रखने के लिए ऐसा कार्य किया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। तपस शांडिल्य की पत्नी आज भी घर में झूले पर बैठी दिखती हैं। उनकी पत्नी ने अपनी पसंद की सिल्क साड़ी और सोने के आभूषणों को पहना हुआ है। उनको देखकर लगता है कि वह अभी बोल पड़ेंगी। 
विज्ञापन


दरअसल तपस शांडिल्य ने पत्नी की मौत के बाद अपने गम को भुलाने के लिए उनकी एक सजीव दिखने वाली मुर्ति बनवाई है। इस मूर्ति को बनवाने के लिए उन्होंने ढाई लाख रुपए खर्च किए। ढाई लाख रुपये से बनी उनकी मूर्ति बिल्कुल इंसान की तरह सजीव दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी रोड स्थित घर में इंद्राणी को उनकी पसंदीदा स्थान पर एक झूलते हुए सोफे पर बैठाया गया है। इंद्राणी के इस पुतले को देखकर उनके पड़ोसी, इलाके के बाहर से आने वाले लोग आकर्षित होते हैं। 65 साल के तपस शांडिल्य एक सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। 

Leopard CoW Video: घास खा रही गाय के पीछे चुपके से पहुंच गया तेंदुआ, फिर जो हुआ वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तपस शांडिल्य की पत्नी की मौत हुई थी। पत्नी के मौत के बाद तपस बिल्कुल अकेले हो गए थे। अपने इस गम से निकलने के लिए उन्होंने बहुत कोशिश की। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी की सिलिकॉन स्टैच्यू बनने का निर्णय लिया है। 

Asteroid News: धरती पर बड़ा खतरा! यह एस्टेरॉयड ला सकता तबाही, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर

उन्होंने 2022 की शुरुआत में पत्नी की सिलिकॉन स्टैच्यू बनवाने के लिए मूर्तिकार सुबीमल दास को ऑर्डर दिया। इसके बाद दास ने कड़ी मेहनत से तपस की पत्नी इंद्राणी शांडिल्य के हूबहु व जीवित दिखने वाला स्टैच्यू बनाया। इसे बनाने में छह महीने का समय लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed