Saudi Arabia: हमारी धरती पर और धरती के नीचे छिपे रहस्यों के बारे में पता लगाने के लिए वैज्ञानिक निरंतर शोध करते रहते हैं, जिसमें कई चौंकाने वाले नतीजे भी सामने आते हैं। कुछ समय पहले पुरातत्वविदों को इजरायल में एक मकबरे की खुदाई के दौरान हैरान करने वाले अवशेष मिले हैं। इस खुदाई में उन्हें हजारों साल पहले भी ब्रेन की सर्जरी होने के सबूत मिले थे, जिसे देखकर खुद को आधुनिक युग का मानने वाली मेडिकल साइंस हैरान रह गई थी। वहीं अब खुदाई में एक बार फिर चकित करने वाले प्रमाण हासिल हुए हैं। दरअसल, सऊदी अरब में 7 हजार साल पुराना एक रहस्यमयी स्मारक मिला है, जिसके नीचे इंसानों के अवशेष पाए गए हैं। केवल इंसान ही नहीं यहां सैकड़ों पशुओं की हड्डियां भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्मारक एक रेगिस्तान यानी मरुस्थल में पाया गया है। यह इलाका बालू से पूरी तरह ढका हुआ है, जहां पहले कभी भी इंसानों के होने के सबूत नहीं पाए गए थे।
Ajab Gajab: रेगिस्तान में मिला 7 हजार साल पुराना रहस्यमयी स्मारक, पाए गए इंसानों और जानवरों के अवशेष
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन