{"_id":"681b1ab62854ff794c0b6256","slug":"air-strike-in-pakistan-know-what-pakistani-are-searching-about-indian-army-india-on-google-operation-sindoor-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से खौफ में पाकिस्तानी, गूगल पर खोज रहे- क्या होता है सिंदूर?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Operation Sindoor: भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से खौफ में पाकिस्तानी, गूगल पर खोज रहे- क्या होता है सिंदूर?
Wed, 07 May 2025 02:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 May 2025 02:03 PM IST
सार
Operation Sindoor: भारत की तरफ से की गई की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में लोगों में खौफ है। पाकिस्तान में सर्च इंजन गूगल पर एयर स्ट्राइक, भारतीय सेना, भारत और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से खौफ में पाकिस्तानी, गूगल पर खोज रहे- क्या होता है सिंदूर?
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत की सेनाओं ने देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में करीब 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।
विज्ञापन
भारत की तरफ से की गई की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में लोगों में खौफ है। पाकिस्तान में सर्च इंजन गूगल पर एयर स्ट्राइक, भारतीय सेना, भारत और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सर्च कर रहे हैं। पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड से जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी खोज रहे हैं कि आखिर सिंदूर के नाम का मतलब क्या है?
विज्ञापन
गूगल पर पाकिस्तानी ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पता कर रहे हैं। अब ऑपरेशन सिंदूर, इंडिया ऑपरेशन सिंदूर, सिंदूर अटैक, ऑपरेशन सिंदूर क्या है? जैसे टर्म सोशल मीडिया पर खोजे जा रहे हैं। पाकिस्तान में सिंदूर का मतलब जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं। वहां पर सिंदूर क्या है, सिंदर का मतलब जैसे कीवर्ड सर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Viral: 'खूबसूरत पाकिस्तानी लड़कियों को अमेरिका भेजो...', भारत से डरे शहबाज शरीफ के करीबी पत्रकार ने दी सलाह
Operation Sindoor: सेना ने हमले से पहले लिखा-प्रहाराय सन्निहिता:, जयाय प्रशिक्षिता:, महाभारत से क्या है संबंध
भारत को लेकर क्या-क्या खोज रहे हैं पाकिस्तानी?
ऑपरेशन सिंदूर के अलावा पाकिस्तान में लोग भारत के बारे में भी लगातार सर्च कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, India Attack on Pakistan Today, India Attack Bahawalpur, India Attack on Bahawalpur, India Attacked on Pakistan, India Strikes Pakistan जैसे कीवर्ड सर्च हो रहे हैं।
Weird Traditions: यहां पर रिश्तेदारों के मरने पर उनके शव की राख का सूप पीते हैं लोग, जानिए क्या है अजीबोगरीब परंपरा
साथ ही लोग पाकिस्तानी सेना के बारे में सर्च कर रहे हैं। सबसे शक्तिशाली सेना, भारतीय सेना, पाकिस्तान सेसा आदि टॉपिक भी सोशल मीडिया पर सर्च किए जा रहे हैं।