Viral News: जान जोखिम में डालकर प्लेन के टायरों के बीच सफर करने वाले अफगानी बच्चे की तस्वीर आई सामने
Viral News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से काम एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में छिपकर रविवार एक बच्चा दिल्ली पहुंच गया। काबुल से दिल्ली आए अफगानी बच्चे की उम्र 13 साल है। अब उसकी तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो गई है। तस्वीरों में बच्चा सहमा और डरा हुआ लग रहा है।
विस्तार
Viral News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से काम एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में छिपकर रविवार एक बच्चा दिल्ली पहुंच गया। काबुल से दिल्ली आए अफगानी बच्चे की उम्र 13 साल है। अब उसकी तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो गई है। तस्वीरों में बच्चा सहमा और डरा हुआ लग रहा है।
एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10.20 बजे काबुल से काम एयरवेज की फ्लाइट संख्या आरक्यू 4401 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट ने सुबह 8.46 बजे काबुल से उड़ान भरी थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा।
कर्मचारियों ने किशोर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोर से पूछताछ करने के बाद उसे इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया गया।
Viral Video: सड़क पर गुटखा थूक रहे थे दो युवक, तभी गाड़ी से उतरकर लड़के ने जड़ा तमाचा, मंगवाई माफी फिर...
जाना चाहता था ईरान
पूछताछ में जानकारी सामने आई कि अफगानिस्तान का रहने वाला किशोर ईरान जाना चाहता था। वह गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। उसने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे अंदर घुस गया और फिर विमान के व्हील वेल में छिप गया। उड़ान भरने के बाद पहिये के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद हो गया और वह उसी में चिपका रहा।
Photo of 13 y o Afghan boy, who flew to Delhi hiding in plane’s landing gear! 🤯
— Shilpa (@shilpa_cn) September 24, 2025
After questioning, he was sent back to Kabul the same day. pic.twitter.com/M9dqMGGdqm
Viral Video: लोगों के सिर चढ़ रहा रील का भूत, लड़के ने अपने भाई के जेल जाने की ही बना डाली रील, लोग बोले- बधाई
अधिकारियों ने बताया कि किशोर ऐसी हालत में 94 मिनट तक उसमें रहा, जो काफी हैरान करने वाला है। 10 हजार फीट से ऊपर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, ऐसे में किशोर की मौत भी हो सकती थी। बच्चे की कम उम्र, अफगान अथॉरिटी और कुंदुज मे उसके परिवार वालों से बात करने के बाद CISF और भारतीय एजेंसी ने तय किया कि इसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके बाद किशोर को उसी काम एयरलाइंस से वापस काबुल भेज दिया गया।
Viral Video: स्कूल से बंक मार के घूमने जाती थी लड़की, मां ने रंगे हाथों पकड़ा और बीच सड़क पर बरसाए थप्पड़
क्या होता है लैंडिंग गियर?
लैंडिंग गियर टेकऑफ, लैंडिंग और जमीन पर मूवमेंट के दौरान विमान को सहारा देता है। यह मुख्य तौर पर पहियों, स्ट्रट्स, और हाइड्रॉलिक सिस्टम से बना होता है। लैंडिंग गियर से विमान को रनवे पर सुरक्षित रूप से उतरने, टैक्सी करने और उड़ान भरने में मदद मिलती है। इसे भारी वजन, हाई स्पीड और अलग-अलग मौसमों में काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है। कुछ विमानों में रिट्रैक्टेबल लैंडिंग गियर होता है। यह उड़ान के दौरान बंद हो जाते हैं ताकि एयरोडायनामिक्स में सुधार हो।