फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People are getting obsessed with the reel the boy made a reel about his brother going to jail Video Viral

Viral Video: लोगों के सिर चढ़ रहा रील का भूत, लड़के ने अपने भाई के जेल जाने की ही बना डाली रील, लोग बोले- बधाई

Wed, 24 Sep 2025 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 04:20 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोर्ट जैसी जगह पर एक व्यक्ति कटघरे में खड़ा है। उसके पास खड़ा दूसरा आदमी मोबाइल से उसका वीडियो शूट कर रहा है। इस वीडियो को और ड्रामेटिक बनाने के लिए इसमें बैकग्राउंड में फिल्मी गाना भी डाला गया है।

विज्ञापन
People are getting obsessed with the reel the boy made a reel about his brother going to jail Video Viral
भाई के जेल जाने की बना डाली रील - फोटो : इंस्टाग्राम @sobrati_lala

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। कभी-कभी ये वीडियो लोगों की जिंदगी बदल देते हैं और रातों-रात उन्हें फेमस बना देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसमें एक शख्स कोर्टरूम के कटघरे में खड़ा नजर आ रहा है और दूसरा शख्स उसका वीडियो बना रहा है। इस वीडियो को इंटरनेट पर लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया कि यह देखते ही देखते वायरल हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोर्ट जैसी जगह पर एक व्यक्ति कटघरे में खड़ा है। उसके पास खड़ा दूसरा आदमी मोबाइल से उसका वीडियो शूट कर रहा है। इस वीडियो को और ड्रामेटिक बनाने के लिए इसमें बैकग्राउंड में फिल्मी गाना भी डाला गया है। इससे यह और भी ज्यादा रियल और इमोशनल लगने लगा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sobrati_lala नाम के यूजर ने शेयर किया था। इसके ऊपर टेक्स्ट लिखा था, “मेरा भाई जेल जा रहा है।” बस फिर क्या था यह छोटा सा वीडियो इंटरनेट पर छा गया और अब तक इसे 1 करोड़ 44 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by sobrati-lala (@sobrati_lala)

विज्ञापन
विज्ञापन



शख्स ने बनाई भाई के जेल जाने का वीडियो
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे एक असली केस का हिस्सा मान लिया। उन्हें लगा कि सचमुच कोर्ट में कोई सुनवाई हो रही है और कोई व्यक्ति जेल जा रहा है। कई लोगों ने तो कमेंट सेक्शन में जमकर बधाइयां भी लिख दीं। किसी ने कहा, “बधाई हो भाई, छूट गए।” तो किसी ने लिखा, “शेर आखिर बाहर आ ही गया।” लोगों ने इतने सारे मैसेज और इमोजी डाल दिए कि कमेंट बॉक्स बधाईयों से भर गया।


मनोरंजन के लिए बनाई गई थी रील
असलियत में यह सिर्फ एक क्रिएटिव रील थी। किसी असली कोर्ट केस या सुनवाई से इसका कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन इंटरनेट पर बहुत से लोग बिना सच्चाई जाने ही इसे असली मान बैठे। कुछ लोगों को यह वीडियो इतना मजेदार लगा कि उन्होंने इसे ओवर एक्टिंग का शानदार उदाहरण बता दिया। वहीं कुछ लोगों ने हंसते हुए लिखा कि लोग बिना चेक किए किसी भी चीज को ट्रेंड बना देते हैं।

लोगों को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यही रही कि यह इतना रियलिस्टिक तरीके से बनाया गया था कि ज्यादातर लोग इसे सच मान बैठे। यही वजह है कि यह वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। यह पूरी घटना हमें एक बड़ा सबक भी देती है। आज की डिजिटल दुनिया में कंटेंट बनाना बहुत आसान हो गया है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकता है। लेकिन परेशानी तब होती है जब लोग बिना सच्चाई जाने हर चीज को सच मान लेते हैं। यही वजह है कि अक्सर मजाक या क्रिएटिविटी के नाम पर बने वीडियो भी असली खबर की तरह फैल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed