फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Afghan boy found in plane's landing gear wanted to go to Iran His 1st pic

Viral News: जान जोखिम में डालकर प्लेन के टायरों के बीच सफर करने वाले अफगानी बच्चे की तस्वीर आई सामने

Wed, 24 Sep 2025 06:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

Viral News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से काम एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में छिपकर रविवार एक बच्चा दिल्ली पहुंच गया। काबुल से दिल्ली आए अफगानी बच्चे की उम्र 13 साल है। अब उसकी तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो गई है। तस्वीरों में बच्चा सहमा और डरा हुआ लग रहा है। 

विज्ञापन
Afghan boy found in plane's landing gear wanted to go to Iran His 1st pic
जान जोखिम में डालकर प्लेन के टायरों के बीच सफर करने वाले अफगानी बच्चे की तस्वीर आई सामने - फोटो : X/@shilpa_cn

विस्तार

Viral News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से काम एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में छिपकर रविवार एक बच्चा दिल्ली पहुंच गया। काबुल से दिल्ली आए अफगानी बच्चे की उम्र 13 साल है। अब उसकी तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो गई है। तस्वीरों में बच्चा सहमा और डरा हुआ लग रहा है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10.20 बजे काबुल से काम एयरवेज की फ्लाइट संख्या आरक्यू 4401 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट ने सुबह 8.46 बजे काबुल से उड़ान भरी थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने किशोर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोर से पूछताछ करने के बाद उसे इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: सड़क पर गुटखा थूक रहे थे दो युवक, तभी गाड़ी से उतरकर लड़के ने जड़ा तमाचा, मंगवाई माफी फिर...

जाना चाहता था ईरान

पूछताछ में जानकारी सामने आई कि अफगानिस्तान का रहने वाला किशोर ईरान जाना चाहता था। वह गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। उसने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे अंदर घुस गया और फिर विमान के व्हील वेल में छिप गया। उड़ान भरने के बाद पहिये के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद हो गया और वह उसी में चिपका रहा।




Viral Video: लोगों के सिर चढ़ रहा रील का भूत, लड़के ने अपने भाई के जेल जाने की ही बना डाली रील, लोग बोले- बधाई

अधिकारियों ने बताया कि किशोर ऐसी हालत में 94 मिनट तक उसमें रहा, जो काफी हैरान करने वाला है। 10 हजार फीट से ऊपर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, ऐसे में किशोर की मौत भी हो सकती थी। बच्चे की कम उम्र, अफगान अथॉरिटी और कुंदुज मे उसके परिवार वालों से बात करने के बाद CISF और भारतीय एजेंसी ने तय किया कि इसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके बाद किशोर को उसी काम एयरलाइंस से वापस काबुल भेज दिया गया। 

Viral Video: स्कूल से बंक मार के घूमने जाती थी लड़की, मां ने रंगे हाथों पकड़ा और बीच सड़क पर बरसाए थप्पड़

क्या होता है लैंडिंग गियर? 

लैंडिंग गियर टेकऑफ, लैंडिंग और जमीन पर मूवमेंट के दौरान विमान को सहारा देता है। यह मुख्य तौर पर पहियों, स्ट्रट्स, और हाइड्रॉलिक सिस्टम से बना होता है। लैंडिंग गियर से विमान को रनवे पर सुरक्षित रूप से उतरने, टैक्सी करने और उड़ान भरने में मदद मिलती है। इसे भारी वजन, हाई स्पीड और अलग-अलग मौसमों में काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है। कुछ विमानों में रिट्रैक्टेबल लैंडिंग गियर होता है। यह उड़ान के दौरान बंद हो जाते हैं ताकि एयरोडायनामिक्स में सुधार हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed