फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman was lying in the train with her eyes closed then a man raised his hand and did a dirty act Post viral

Viral Post: ट्रेन में आंख बंद कर के लेटी हुई थी महिला, तभी हाथ ऊपर कर के शख्स ने की गंदी हरकत, भड़के लोग

Tue, 20 May 2025 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 May 2025 11:26 AM IST
सार

Train Viral Video: हाल ही में, एक मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आया है, जहां एक महिला ने ट्रेन यात्रा के दौरान अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया। उसने बताया कि वह ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर सफर कर रही थी और आराम कर रही थी क्योंकि सफर लंबा था।

विज्ञापन
A woman was lying in the train with her eyes closed then a man raised his hand and did a dirty act Post viral
ट्रेन में आंख बंद कर के लेटी हुई थी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला सुरक्षा को लेकर कई बार दावे किए जाते हैं कि हालात सुधर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो इन दावों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर देती हैं। अब यह समस्या केवल सड़कों और सार्वजनिक जगहों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि महिलाएं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी खुद को असहज और असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आया है, जहां एक महिला ने ट्रेन यात्रा के दौरान अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया। उसने बताया कि वह ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर सफर कर रही थी और आराम कर रही थी क्योंकि सफर लंबा था। तभी उसे अचानक कुछ अजीब महसूस हुआ। जब उसने आंखें खोलीं तो देखा कि एक यात्री, जो निचली सीट पर बैठा था। सीट के किनारे से हाथ ऊपर की ओर बढ़ा रहा था। बाहर से यह दिखाने की कोशिश की जा रही थी कि वह हाथ का सहारा ले रहा है, लेकिन वास्तव में वह महिला को गलत तरीके से छूने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन




महिला ने सुनाई आपबीती
महिला ने तुरंत स्थिति को समझते हुए अपना मोबाइल उठाया और उस हरकत को रिकॉर्ड कर लिया। उसने उस व्यक्ति को फटकार लगाते हुए हाथ हटाने को कहा। उसी वक्त एक और यात्री ने भी महिला का समर्थन किया और उस आदमी की हरकत पर आपत्ति जताई। इसके बाद वह व्यक्ति घबरा गया और हाथ हटाते हुए महिला से माफी मांगने लगा। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने इस तरह की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता जताई और महिला को मजाक में तीखे लेकिन साहसी सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, "ऐसे में तो उसके हाथ पर हथौड़ा मार देना चाहिए था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उसकी उंगलियां तोड़ देनी चाहिए थीं।" तीसरे यूजर ने कहा, "कुछ करने की जरूरत नहीं थी, सिर्फ उसके ऊपर थूक देना ही काफी था।" सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिला सुरक्षा को लेकर जो प्रयास किए जा रहे हैं, क्या वह काफी है? जब तक ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा और कड़े कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक महिलाओं के लिए सुरक्षित यात्रा एक सपना ही बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed