फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A tortoise, who can run faster than hare

खरगोश से तेज भाग लेता है बिना पैरों का यह कछुआ!

Sun, 12 Jun 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
A tortoise, who can run faster than hare
- फोटो : thehindu

कछुआ खरगोश की कहानी को लगभग हम सभी लोग जानते हैं। हम यह भी जानते हैं कि खरगोश के आलस की बजह से कछुआ जीत गया था, लेकिन चेन्नई के चिड़ियाघर में एक ऐसा कछुआ भी है जो हकीकत में खरगोश से तेज दौड़ सकता है। यह खबर है चेन्नई के वंडालुर चिड़ियाघर की।

विज्ञापन


यहां के अधिकारियों ने देखा कि दो वर्ष की एक मादा कछुआ जिसके पैर में गंभीर घाव है और वो चल नहीं सकती तो उन्होंने उसके पैर की सर्जरी करवा दी। पैरों में जख्म इतना गंभीर था कि उसके पैरों को काटना पड़ा। लेकिन डॅाक्टरों ने अब इस कछुए को पैरों की जगह जो दिया है वो भी किसी करतब से कम नहीं है। 

विज्ञापन

खाने के लिए सबसे पहले पहुंचता है

A tortoise, who can run faster than hare
फाइल फोटो - फोटो : BBC

अधिकारियों के मुताबिक कछुए के पैरों की जगह अब पहिए लगा दिए गए हैं। जिससे अब वो किसी भी कछुए से तेज दौड़ सकता है। चिड़ियाघर के निदेशक के.एस.एस.वी.पी रेड्डी ने बताया कि, 'कुछ दिनों पहले बाड़े में बड़े कछुओं ने इस कछुए पर हमला कर दिया था। इससे उसकी टांग जख्मी हो गई थी।

पूरे शरीर में इंफेक्शन न हो जाए, इसलिए उसकी टांग का ऑपरेशन कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसके पैरों में एक खास किस्म का पहिया लगा दिया है। इसकी वजह से कछुआ जहां चाहे, तेजी से चला जाता है।' रेड्डी के मुताबिक कछुए की सर्जरी के कुछ ही मिनट बाद वो अपने कृत्रिम पैरों से चलने फिरने लगा। अब वो बाड़े में खाने के समय अन्य 49 कछुओं से तेज पहुंचता है। 

वंडालुर जू में इससे पहले मार्च में हो चुका है ऐसा ही ऑपरेशन

A tortoise, who can run faster than hare

दरअसल में कछुए को जो दो पहिये लगाए गए हैं, वो बेहद हल्के हैं। एक पहिया कछुए के बाएं पैर के पास लगाया गया है, जबकि दूसरा उसके सेल के पीछे फिक्स किया गया है। इससे कछुए का भारी भरकम शरीर संतुलित हो जाता है और वह दौड़ सकता है। वंडालुर जू में इससे पहले मार्च में ऐसा ऑपरेशन हो चुका है।

वेटरन डॉक्टरों ने एक घायल तेंदुए की कॉस्मेटिक सर्जरी की थी। वन विभाग ने जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल लगा रखा था लेकिन धोखे से तेंदुआ उसमें फंस गया। गंभीर रूप से घायल तेंदुए की कास्मेटिक सर्जरी कर उसे ठीक किया गया था। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि कछुआ इस सर्जरी से खुश होगा या नहीं लेकिन वो सबसे अलग जरूर लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed