फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A small child arrived dressed as an ostrich in the school fancy dress competition Video goes Viral

Viral Video: स्कूल के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शुतुरमुर्ग बनकर पहुंचा छोटा बच्चा, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Fri, 15 Aug 2025 02:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 15 Aug 2025 02:52 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक नन्हा बच्चा शुतुरमुर्ग के रूप में नजर आता है। उसने सिर से लेकर पांव तक ऐसा कॉस्ट्यूम पहना है जिसमें बड़ी सी चोंच, लंबे पंख और पतली-लंबी टांगें हैं। उसे देखकर लगता है जैसे सचमुच का शुतुरमुर्ग मंच पर आ गया हो।

विज्ञापन
A small child arrived dressed as an ostrich in the school fancy dress competition Video goes Viral
स्कूल फंक्शन में शुतुरमुर्ग बनकर पहुंचा छोटा बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम @kailash_mannady

विस्तार

केरल में हुई एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में एक छोटे से बच्चे ने अपनी शानदार और अनोखी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @kailash_mannady ने शेयर किया है। यह स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान शूट किया गया था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक नन्हा बच्चा शुतुरमुर्ग के रूप में नजर आता है। उसने सिर से लेकर पांव तक ऐसा कॉस्ट्यूम पहना है जिसमें बड़ी सी चोंच, लंबे पंख और पतली-लंबी टांगें हैं। उसे देखकर लगता है जैसे सचमुच का शुतुरमुर्ग मंच पर आ गया हो। इस आउटफिट में सामने देखने में थोड़ी परेशानी हो रही थी, इसलिए दो शिक्षिकाएं उसे मंच पर लेकर आईं और पूरी प्रस्तुति के दौरान उसकी मदद करती रहीं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kailash R (@kailash_mannady)

विज्ञापन
विज्ञापन



शुतुरमुर्ग बनकर स्टेज पर पहुंचा बच्चा
जैसे ही यह छोटा शुतुरमुर्ग मंच पर पहुंचा, वहां मौजूद सभी लोग खुशी से तालियां बजाने लगे। बच्चे की चाल-ढाल और कॉस्ट्यूम ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान थी और हर कोई उसकी प्यारी हरकतों को देख मंत्रमुग्ध हो रहा था। परफॉर्मेंस का सबसे मजेदार पल अंत में आया, जब इस शुतुरमुर्ग ने अंडा दिया। यह देख कर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस अनोखी एक्टिंग को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक इसे करीब 3 करोड़ बार देखा जा चुका है। लोग लगातार इस नन्हे कलाकार की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसे तो ऑस्कर देना चाहिए।" दूसरे ने कहा,"क्रिएटिविटी और परफॉर्मेंस लाजवाब है।" एक और यूजर ने अंदाजा लगाया, "ये जरूर इसके पापा का आइडिया होगा," तो किसी ने मजाक में लिखा, "पहला इनाम मेरी तरफ से।" आज सोशल मीडिया पर लाखों वीडियो शेयर होते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल में जगह बना पाते हैं। यह वीडियो उनमें से एक है। इसने लोगों को न सिर्फ हंसाया, बल्कि यह भी दिखाया कि छोटी-सी क्रिएटिविटी और टीमवर्क से कितना बड़ा असर डाला जा सकता है। इस छोटे बच्चे की प्रस्तुति आने वाले समय में भी याद रखी जाएगी। और शायद यही वजह है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और हर बार देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed