फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A rhino coming in the jungle lions ran away the king of the jungle became a wet cat video goes viral

Viral Video: जंगल में गैंडे को आता देख दुम दबाकर भागे शेर, जंगल का राजा बन गया भीगी बिल्ली, वीडियो वायरल

Fri, 05 Sep 2025 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 05 Sep 2025 05:01 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो बहुत छोटा है लेकिन बेहद दिलचस्प है। इसे इंस्टाग्राम पर @thebigcatsempire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “लगता है शेर अब जंगल के राजा नहीं रहे।

विज्ञापन
A rhino coming in the jungle lions ran away the king of the jungle became a wet cat video goes viral
जंगल में गैंडे को आता देख दुम दबाकर भागे शेर - फोटो : इंस्टाग्राम @thebigcatsempire

विस्तार

जंगल से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। आमतौर पर लोग शेर को ‘जंगल का राजा’ मानते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो में शेर एक गैंडे के सामने बिल्कुल बेबस नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि दो बब्बर शेर जंगल के रास्ते पर आराम से बैठे हुए थे। तभी अचानक वहां पर दो विशालकाय गैंडे आ धमकते हैं। जैसे ही शेरों की नजर गैंडे पर पड़ती है, उनके चेहरे पर डर साफ झलकने लगता है। गैंडे के सामने आने के बाद शेरों को मजबूरी में वहां से हटना पड़ता है। शेर तुरंत खड़े होकर रास्ता बदलते हैं और चुपचाप वहां से निकल जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो बहुत छोटा है लेकिन बेहद दिलचस्प है। इसे इंस्टाग्राम पर @thebigcatsempire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “लगता है शेर अब जंगल के राजा नहीं रहे। देखिए, गैंडे के आते ही कैसे भाग गए।” यह कैप्शन ही लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर असली जंगल का राजा कौन है, शेर या गैंडा?
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by The Big Cats Empire (@thebigcatsempire)

विज्ञापन
विज्ञापन



जंगल के राजा से हारा गैंडा
गौर करने वाली बात यह है कि ताकत और शरीर के आकार के मामले में गैंडा बहुत शक्तिशाली जानवर माना जाता है। हाथी के बाद अगर कोई जानवर है जो ताकतवर होने के कारण शेर को भी पीछे हटा दे, तो वह गैंडा ही है। गैंडे के सामने अक्सर शेर भी भिड़ने से बचते हैं, क्योंकि गैंडे का शरीर बहुत भारी और मजबूत होता है। अब तक इस वीडियो को 1 लाख 27 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि शेर अब जंगल का राजा नहीं रहा क्योंकि गैंडे के आने पर उन्हें पीछे हटना पड़ा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शेर असली राजा हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कब लड़ाई करनी है और कब टकराव से बचना चाहिए।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, “जब ट्रक सामने आता है तो कारें ऐसे ही रास्ता बदल लेती हैं।” किसी और ने लिखा, “शेर अब भी राजा हैं, लेकिन उन्हें समझ है कि बिना मतलब लड़ाई करना बेवकूफी है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “असल में गैंडे ही जंगल के राजा हैं, क्योंकि उनके सामने शेर तक पीछे हट जाते हैं।” एक और ने मजाक में लिखा, “बुलडोजर से कौन पंगा लेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed