फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A One Year Old Child Bit A Poisonous Cobra In Bettiah And Snake Died Saanp News

Viral: कोबरा के लिए काल बना एक साल का बच्चा, मासूम ने दांत से काटा और जहरीले सांप की हुई मौत, डॉक्टर हैरान

Sat, 26 Jul 2025 11:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

Viral News: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित मोहझी बनकटवा गांव में यह घटना घटी है। इस घटना के बाद परिजन और डाॅक्टर दोनों हैरान। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बच्चे की उम्र सिर्फ एक वर्ष है। गोविंदा कुमार नाम का यह बच्चा खेल-खेल में सांप को पकड़ा और उसे अपने दांत से काट लिया। इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया।

विज्ञापन
A One Year Old Child Bit A Poisonous Cobra In Bettiah And Snake Died Saanp News
कोबरा के लिए काल बना एक साल का बच्चा, मासूम ने दांत से काटा और जहरीले सांप की हुई मौत - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral News: कभी-कभी बेहद हैरान करने वाली खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। इन पर यकीन मुश्किल हो जाता है। अब इन दिनों एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यह पूरा मामला बिहार के बेतिया का है। यहां पर एक मासूम बच्चे ने खेल-खेल में जहरीले कोबरा को काट लिया। बच्चे ने सांप को दांत से काट लिया, जिसके बाद सांप की मौत हो गई। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन


पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित मोहझी बनकटवा गांव में यह घटना घटी है। इस घटना के बाद परिजन और डाॅक्टर दोनों हैरान। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बच्चे की उम्र सिर्फ एक वर्ष है। गोविंदा कुमार नाम का यह बच्चा खेल-खेल में सांप को पकड़ा और उसे अपने दांत से काट लिया। इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया।
विज्ञापन


बच्चे के काटने से कोबरा की मौत

परिजनों ने गोविंदा को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। स्थिति को गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक बच्चे का इलाज कर रहे हैं। उसे इंजेक्शन के साथ लगातार दवाएं दी जा रही हैं। तो वहीं परिजनों ने बताया कि बच्चे के काटने के बाद सांप मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Emotional Video: स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ गार्ड अंकल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप


दादी ने बताई पूरी कहानी

बच्चे की दादी ने बताया कि दोपहर गोविंदा की मां लकड़ी तोड़ने गई थी और बच्चा आंगन में खेल रहा था। इस दौरान गेहुंअन प्रजाति का जहरीला सांप वहां आ गया। किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। उसके बाद खेलते-खेलते गोविंदा ने उस सांप को पकड़ लिया और कोबरा को दांत से काट दिया, जिसके सांप की वहीं मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों को हैरान है कि बच्चे ने सांप को कैसे काट दिया।

Video: अजगर के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर खतरनाक जीव ने कर दी ऐसी हालत, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बच्चे की बच गई जान

समय पर इलाज मिल जाने के कारण गोविंदा की जान फिलहाल बच पाई है। डॉक्टरों ने कहा कि यह मामला काफी अनोखा है। बच्चे के काटने से सांप के मुंह और सिर में चोट आ गई होगी, जिससे सांप की मौत हो गई। बच्चे को विष का असर हल्का हुआ, जिससे बच्चा बेहोश हो गया। समय पर इलाज मिलने से वो खतरे से बाहर है। बच्चे के साहस को लोग सलाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed